Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»जुमार नदी के किनारे 7.5 करोड़ की लागत से बनेगा शहर का सबसे बड़ा शवदाह गृह
    ट्रेंडिंग

    जुमार नदी के किनारे 7.5 करोड़ की लागत से बनेगा शहर का सबसे बड़ा शवदाह गृह

    Team JoharBy Team JoharFebruary 23, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : जुमार नदी पर बनने वाले रांची के सबसे बड़े शवदाह गृह को लेकर सांसद संजय सेठ ने उपरोक्त स्थल और शमशान घाट का निरीक्षण किया. उनकी पहल पर जुमार नदी के श्मशान घाट पर 7.5 करोड़ रुपए की लागत से रांची के सबसे बड़े शवदाह गृह का निर्माण होना है. जहां विद्युत चलित शवदाह की व्यवस्था भी होगी और चूल्हा भी रहेगा. यह अत्याधुनिक शवदाह गृह होगा, जहां लोग पारंपरिक रीति रिवाज से भी और विद्युत के माध्यम से भी अपने परिजनों का अंतिम संस्कार कर सकेंगे. बता दें कि उस जगह पर सबसे बड़ा शवदाह गृह बनाने का प्रस्ताव सांसद संजय सेठ ने ही दिया था.

    लावारिस शवों का होता है अंतिम संस्कार

    इस स्थल पर रिम्स के लावारिस शवों का भी अंतिम संस्कार किया जाता है. ऐसे शवों की संख्या भी दर्जनों में होती है. शवदाह गृह के निर्माण होने से यह कार्य भी सुगमता पूर्वक हो सकेगा. सांसद श्री सेठ ने बताया कि उपरोक्त स्थल पर चार भवन भी बनेंगे. इसके अलावे अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी. अब चूंकि इस नदी में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग छठ व्रत भी करते हैं, इसलिए इस बात का भी ध्यान रखा जाएगा की छठव्रतियों को कोई समस्या नहीं हो. उनके लिए भी सुविधा मुहैया कराई जा सके. इन मुद्दों को लेकर सांसद ने छठ पूजा समिति से जुड़े लोगों के साथ भी बातचीत की है और संबंधित अधिकारियों से भी बातचीत कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं.

    स्थानीय लोगों और छठ पूजा समिति सहित विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ बहुत जल्द एक बैठक आयोजित की जाएगी. उसके बाद इसके निर्माण को लेकर शिलान्यास कार्य किया जाएगा. सांसद सेठ ने बताया कि रांची शहर की बढ़ती आबादी को देखते हुए बड़े शवदाह गृह का निर्माण भी एक आवश्यक कार्य है. अब रांची शहर का विस्तार हो रहा है, ऐसे में इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए भी विभिन्न सुविधाओं वाला स्थल चाहिए, यह आवश्यक है. उन्होंने इसके लिए लगातार प्रयास किया जिसका सकारात्मक परिणाम अब सामने आया है. 7.5 करोड़ की लागत से बनने वाले इस शवदाह गृह और भवन में कई प्रकार की अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी.

    इसे भी पढ़ें: आदित्य-एल 1 ने कोरोनल मास इजेक्शन को लेकर किया अहम खुलासा

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआदित्य-एल 1 ने कोरोनल मास इजेक्शन को लेकर किया अहम खुलासा
    Next Article ब्राउन शुगर बेचते दो युवक चढ़े पुलिस के हत्थे, नगदी व मोबाईल बरामद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    World Hepatitis Day 2026: क्या है हेपेटाइटिस, क्यों कहा जाता है साइलेंट किलर और कैसे करें बचाव

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1939 से आज तक… कैसे भारत की सबसे बड़ी सुरक्षा ढाल बनी सीआरपीएफ

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Latest Posts

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.