Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»‘ऑपरेशन सिंदूर’ में शहीद हुए बिहार के वीर सपूत का पार्थिव शरीर पहुंचा पटना
    ट्रेंडिंग

    ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में शहीद हुए बिहार के वीर सपूत का पार्थिव शरीर पहुंचा पटना

    Team JoharBy Team JoharMay 14, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शहीद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में अपनी वीरता का परिचय देते हुए शहीद हुए बिहार के लाल, आर्मी ऑपरेटर रामबाबू सिंह का पार्थिव शरीर आज यानी बुधवार को पटना एयरपोर्ट लाया गया. पटना पहुंचते ही पूरे सैन्य सम्मान के साथ शहीद जवान को श्रद्धांजलि दी गई. एयरपोर्ट पर राज्य के कई वरिष्ठ नेता और अधिकारी मौजूद रहे. बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी शहीद को नमन किया और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की.

    #WATCH पटना, बिहार: ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीमा पार से हुई गोलीबारी में वीरगति को प्राप्त हुए जवान राम बाबू सिंह का पार्थिव शरीर पटना हवाई अड्डे पर पहुंचा। बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और RJD नेता तेजस्वी यादव ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी। pic.twitter.com/lgdR8s7lBJ

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 14, 2025

    सीवान जिले के बड़हरिया प्रखंड अंतर्गत वसिलपुर गांव निवासी रामबाबू सिंह 12 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान जम्मू-कश्मीर बॉर्डर पर पाकिस्तानी हमले में शहीद हो गए थे. वे 2017 में भारतीय सेना में शामिल हुए थे और ऑपरेटर के रूप में कार्यरत थे. उनके पिता, स्व. रामविचार सिंह, हरिहरपुर पंचायत के पूर्व उप मुखिया थे.

    शहीद रामबाबू हाल ही में 10 अप्रैल को छुट्टी खत्म कर ड्यूटी पर लौटे थे. इससे पहले वह 22 मार्च को होली के अवसर पर अपने घर आए थे. दुखद रूप से, यह होली उनके परिवार के साथ उनकी आखिरी रही. पिछले साल दिसंबर 2024 में उनकी शादी धनबाद निवासी सुभाष चंद्र शर्मा की बेटी से हुई थी. शादी के बाद उनका वैवाहिक जीवन अभी ठीक से शुरू भी नहीं हुआ था कि देश के लिए बलिदान देकर वह अमर हो गए.

    बिहार सरकार ने शहीद के परिजनों को 50 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी शहीद रामबाबू सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने की बात कही है और उनके योगदान को देश की अमूल्य संपत्ति बताया है.

    गांव में शोक की लहर है, लेकिन शहीद के इस सर्वोच्च बलिदान पर गांववाले गौरवान्वित भी हैं. उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग उमड़ने की संभावना है. परिजनों के अनुसार, रामबाबू बचपन से ही सेना में जाने का सपना देखते थे और देशसेवा को ही अपना धर्म मानते थे.

    Also Read : मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गो’ली मा’रकर ह’त्या

    Army operator Bihar martyr Bihar news bravery indian army Martyr Rambabu Singh martyr's family martyr's last journey martyred soldier military honors Operation Sindoor Patna Airport salute to martyr Tejashwi Yadav tribute आर्मी ऑपरेटर ऑपरेशन सिंदूर तेजस्वी यादव पटना एयरपोर्ट बिहार के शहीद बिहार समाचार भारतीय सेना वीरता शहीद की अंतिम यात्रा शहीद के परिजन शहीद को नमन शहीद जवान शहीद रामबाबू सिंह श्रद्धांजलि सैन्य सम्मान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारतीय मूल की अनीता आनंद बनीं कनाडा की नई विदेश मंत्री, डॉ. एस. जयशंकर ने दी बधाई
    Next Article चाईबासा में भीषण सड़क हादसा, तीन की मौ’त, एक घायल

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    ‘लेटेंट विवाद’ में समय रैना समेत 5 कॉमेडियन के खिलाफ केस रद्द, SC ने कहा- सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं युवा

    August 14, 2026
    क्राइम

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026
    झारखंड

    झारखंड : नीट नामांकन में फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त, फर्जी प्रमाण-पत्र मिला तो एडमिशन रद्द और FIR

    August 14, 2026
    झारखंड

    स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस को बड़ा सम्मान, 9 अफसर-जवान पदक से होंगे सम्मानित

    August 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विदेशी पैसों को भारत लाने की बड़ी तैयारी, GIFT-IFSC में पांच साल में 1,193 मंजूरियां

    August 14, 2026
    क्राइम

    India’s got latent मामला: SC ने समय रैना समेत पांच के खिलाफ FIR रद्द की

    August 14, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: हॉकी की नर्सरी है सिमडेगा, खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया गौरव- कंचन सिंह

    August 15, 2026

    झारखंड: सारंडा जंगल में कभी थी गोलियों की आवाज, अब लहरा रहा तिरंगा, दशकों बाद नक्सलियों की पकड़ से मिली आजादी

    August 15, 2026

    झारखंड: अपराधियों पर शिकंजा, नशे के सौदागरों पर वार; स्वतंत्रता दिवस पर सिमडेगा पुलिस ने गिनाईं उपलब्धियां

    August 15, 2026

    झारखंड: देवेंद्र महतो को अस्पताल में रोका, रामावतार महतो ने स्टेडियम में फहराया तिरंगा

    August 15, 2026

    झारखंड: राँची पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस पर दोहराया राष्ट्रसेवा का संकल्प

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.