Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»CM रेखा गुप्ता पर हमला करने वाला आरोपी 5 दिन की पुलिस रिमांड पर
    ट्रेंडिंग

    CM रेखा गुप्ता पर हमला करने वाला आरोपी 5 दिन की पुलिस रिमांड पर

    Team JoharBy Team JoharAugust 21, 2025Updated:August 21, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CM
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : दिल्ली की CM रेखा गुप्ता पर उनके सरकारी आवास पर साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान एक युवक ने हमला कर दिया। आरोपी, राजेश भाई खिमजी भाई सकरिया (41), गुजरात के राजकोट का निवासी है, जिसे दिल्ली पुलिस ने आधी रात को कोर्ट में पेश कर पांच दिन की रिमांड पर लिया।

    Accused Rajesh Khimji has been sent to a five-day police remand for attacking Delhi CM Rekha Gupta during ‘Jan Sunvai’ in Delhi yesterday: Delhi Police https://t.co/fRrkWLAX4Q

    — ANI (@ANI) August 21, 2025

    हमले का विवरण

    बुधवार सुबह करीब 8:20 बजे, जनसुनवाई के दौरान राजेश ने फरियादी बनकर CM को कुछ कागजात सौंपे। इसके बाद उसने अचानक चिल्लाना और गाली-गलौज शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसने CM का हाथ और बाल पकड़कर धक्का-मुक्की की, जिससे उनका सिर टेबल के कोने से टकरा गया और उन्हें चोट आई। कुछ लोगों ने दावा किया कि आरोपी ने CM को थप्पड़ भी मारा, हालांकि दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इस दावे का खंडन किया।

    तत्काल कार्रवाई

    मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई की। सुरक्षा में चूक की खबर से दिल्ली पुलिस में हड़कंप मच गया। संयुक्त पुलिस आयुक्त मधुर वर्मा और पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया तुरंत CM आवास पहुंचे। CM को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज हुआ। आरोपी को सिविल लाइंस थाने लाया गया और बाद में भीड़ बढ़ने के कारण उसे अज्ञात स्थान पर शिफ्ट कर पूछताछ की जा रही है।

    ह्त्या के प्रयास का मामला दर्ज

    पुलिस ने राजेश के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। जांच में पता चला कि उसने पिछले 24 घंटे से CM आवास और उनके शालीमार बाग स्थित निजी आवास की रेकी की थी। पुलिस ने उसके पास से मोबाइल फोन, आधार कार्ड और अन्य कागजात बरामद किए हैं। यह जांच की जा रही है कि कहीं यह हमला किसी सियासी साजिश का हिस्सा तो नहीं।

    आरोपी की पृष्ठभूमि

    राजेश की मां भानुबेन ने दावा किया कि उनका बेटा डॉग लवर है और सुप्रीम कोर्ट के कुत्तों से संबंधित फैसले से हताश था। उन्होंने यह भी कहा कि राजेश गुस्सैल है और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में है कि राजेश के साथ दिल्ली में और कौन-कौन आया था।

    सुरक्षा बढ़ाई गई

    इस घटना के बाद CM आवास की सुरक्षा को और सख्त कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस और खुफिया एजेंसियां मामले की गहन जांच कर रही हैं। गुजरात पुलिस ने भी राजेश के राजकोट स्थित घर पर छानबीन शुरू कर दी है।

    Also Read : चोरी के आरोप में 2 युवक की कर दी पिटाई, पुलिस जांच में जुटी…

    CM रेखा गुप्ता पर हमला करने वाला आरोपी 5 दिन की पुलिस रिमांड पर The accused who attacked CM Rekha Gupta is on 5-day police remand
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 21 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article झारखंड में भारी बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन बदसलूकी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; राहुल गांधी ने पूछा- ‘अमित शाह जी, कहां हैं?’

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल: बार काउंसिल के शामिम अहमद पर जानलेवा हमला, ममता बोलीं- बंगाल में सुरक्षित नहीं वकील

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘चुनाव आयोग हटाओ, देश बचाओ’, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे का मार्च

    October 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन बदसलूकी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; राहुल गांधी ने पूछा- ‘अमित शाह जी, कहां हैं?’

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.