Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में भारी बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
    झारखंड

    झारखंड में भारी बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    Team JoharBy Team JoharAugust 21, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण झारखंड में अगले कुछ दिनों तक झमाझम बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

    आज के लिए येलो अलर्ट

    मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार, 21 अगस्त को राज्य के रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहेबगंज और पाकुड़ जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी रांची में भी बादल छाए रहेंगे और मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

    22 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट

    शुक्रवार, 22 अगस्त को मौसम और भी बिगड़ सकता है। गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार में भारी बारिश का अनुमान है, जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। साथ ही रांची, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर और जामताड़ा में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

    23 और 24 अगस्त को भी बारिश का दौर जारी रहेगा

    23 अगस्त को गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, गिरिडीह, देवघर, धनबाद, जामताड़ा और दुमका में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं 24 अगस्त को एक बार फिर से राज्य के 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    राज्य में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज

    इस मानसून सीजन में अब तक झारखंड में 894.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से 26% अधिक है। लोहरदगा में बुधवार को सबसे अधिक 9 मिमी, रांची में 8 मिमी, और जमशेदपुर में 7 मिमी बारिश दर्ज की गई।

    रांची और जमशेदपुर में रिकॉर्ड बारिश

    राजधानी रांची में अब तक 1100.4 मिमी और जमशेदपुर में 1344.3 मिमी बारिश हो चुकी है, जो क्रमश: सामान्य से 51% और 75% अधिक है। हालांकि, देवघर, गढ़वा, लोहरदगा और पाकुड़ जैसे जिलों में अब भी सामान्य से कम बारिश हुई है।

    Also Read : CM रेखा गुप्ता पर हमला करने वाला आरोपी 5 दिन की पुलिस रिमांड पर

    Meteorological Department issued warning Yellow and Orange alert issued for heavy rain in Jharkhand झारखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleCM रेखा गुप्ता पर हमला करने वाला आरोपी 5 दिन की पुलिस रिमांड पर
    Next Article देर रात चतरा में नक्सलियों का तांडव, दो गाड़ियों में आगजनी कर फैलाया दहशत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    ट्रेंडिंग

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    Latest Posts

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.