Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»पटना नगर निगम की 10वीं बोर्ड बैठक आज, सात महीने बाद हो रही मीटिंग
    बिहार

    पटना नगर निगम की 10वीं बोर्ड बैठक आज, सात महीने बाद हो रही मीटिंग

    Team JoharBy Team JoharFebruary 7, 2026Updated:February 7, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नगर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : पटना नगर निगम की 10वीं साधारण बोर्ड बैठक आज यानी शनिवार को होने जा रही है। यह बैठक करीब सात महीने बाद आयोजित हो रही है। पिछली 9वीं बोर्ड बैठक जुलाई 2025 में हुई थी, जिसमें हंगामा इतना बढ़ गया था कि पार्षदों के बीच मारपीट और कुर्ता फाड़ने जैसी नौबत तक आ गई थी।

    आज का एजेंडा : बुनियादी सुविधाओं से लेकर वित्तीय योजनाएं

    आज की बैठक का सबसे बड़ा एजेंडा है नगर निगम क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना। इसके अलावा बैठक में शामिल प्रस्तावों में मुख्य रूप से ये मुद्दे हैं :

    • पहले की बैठकों की कार्यवाही की संपुष्टि
    • डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन के लिए नए वाहन और उपकरण खरीदना
    • नगर निगम विज्ञापन नियमावली में संशोधन
    • वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रत्येक वार्ड में एक-एक करोड़ रुपये की विकास योजनाएं
    • म्यूनिसिपल बॉन्ड जारी करने के प्रस्ताव

    निगम की तैयारी : नए वाहन और मशीनरी

    नगर निगम इस बैठक में 150 ई-रिक्शा वाहन, 150 क्लोज टिपर और 75 ओपन टिपर खरीदने की तैयारी में है। इसके साथ ही करीब 20 हाई यील्ड बोरिंग करने पर भी मुहर लगेगी।

    टैक्स बढ़ोतरी और सड़क सुधार भी एजेंडा में

    सितंबर 2025 में विभाग की अधिसूचना के अनुसार, गैर-आवासीय संपत्तियों का टैक्स बढ़ा दिया गया है। इसका असर होटल, जिम, विवाह भवन, निजी अस्पताल, नर्सिंग होम, क्लिनिक और कोचिंग संस्थानों पर होगा। बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा होगी।  इसके अलावा शहर की मुख्य सड़कों को प्रधान मुख्य सड़क में शामिल करने का प्रस्ताव भी पास किया जाएगा।

    मेयर और आयुक्त के बीच विवाद

    9वीं बोर्ड बैठक में मेयर सीता साहू और नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर के बीच एजेंडों को लेकर तीखी नोकझोंक हुई थी। पार्षदों के दो गुटों में हाथापाई और कुर्ता फाड़ने तक की नौबत आई थी। उस समय आयुक्त द्वारा बैठक के बहिष्कार के बावजूद 12 एजेंडे पास किए गए थे। बैठक में मेयर के बेटे शिशिर कुमार की मौजूदगी और पार्षदों से दुर्व्यवहार की खबर के बाद पुलिस रात में उनके घर तक पहुंच गई थी। नगर आयुक्त ने आरोप लगाया था कि शिशिर ने बैठक में हथियारबंद बाउंसर बुलाए थे।

    आज की बैठक में हंगामे की आशंका

    जैसा कि पिछली बैठक में हुआ था, आज की बैठक में भी हंगामे के आसार हैं। पार्षदों के गुटों के बीच विवादित एजेंडों को लेकर बहस की संभावना बनी हुई है।

    Also Read : गिरिडीह में खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी, 8 ट्रैक्टर जब्त

    10th Board Meeting 10वीं बोर्ड बैठक Bihar news Closed tipper trucks Corporation agenda Councillor dispute Door-to-door waste collection E-rickshaws financial year 2025-26 Mayor Sita Sahu Municipal bonds Municipal Commissioner Animesh Kumar Parashar Non-residential property tax Open tipper trucks patna Patna Municipal Corporation patna news road improvement Shishir Kumar Uproar urban development ई रिक्शा ओपन टिपर क्लोज टिपर गैर आवासीय संपत्ति टैक्स डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर नगर विकास निगम एजेंडा पटना पटना नगर निगम पटना समाचार पार्षद विवाद बिहार न्यूज मेयर सीता साहू म्यूनिसिपल बॉन्ड वित्तीय वर्ष 2025-26 शिशिर कुमार सड़क सुधार हंगामा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह में बालू के अवैध कारोबार पर शिकंजा, आठ लोडेड ट्रैक्टर जब्त
    Next Article हजारीबाग वनभूमि घोटाला : एसीबी ने दाखिल की चार्जशीट, तत्कालीन डीसी समेत तीन पर शिकंजा

    Related Posts

    बिहार

    बिहार : अनंत सिंह ने कराए नौ मर्डर?, जानिए क्या है 2004 का पूरा मामला

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में जल प्रलय और हादसे: राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 13 की मौत, एक साल में आपदाओं ने ली 2500 से ज्यादा जिंदगियां

    October 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में 1.5 लाख करोड़ निवेश? झारखंड से कच्चा माल लाकर एल्युमिनियम-कॉपर फैक्ट्री लगाना चाहते हैं अनिल अग्रवाल

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    ट्रेंडिंग

    पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अचानक मीसा भारती के समर्थन में क्यों आए प्रशांत किशोर… जानें पूरा मामला

    September 30, 2026
    Latest Posts

    मजबूत लोकतंत्र वह, जहां जनता सरकार से सवाल पूछ सके: डीके शिवकुमार

    October 17, 2026

    मंदिर की जमीन सरकार को दान नहीं की जा सकती : सुप्रीम कोर्ट

    October 17, 2026

    बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षा के नाम पर इंटरनेट से दूर नहीं रख सकते : सुप्रीम कोर्ट

    October 17, 2026

    झारखंड: बोकारो में विस्थापितों के द्वारा नौकरी समेत कई मांगो को लेकर आठवें दिन भी आंदोलन जारी

    October 17, 2026

    बिहार : अनंत सिंह ने कराए नौ मर्डर?, जानिए क्या है 2004 का पूरा मामला

    October 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.