Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बीजेपी नेता को टेल्को पुलिस ने बताया धार्मिक उन्मादी, प्रदेश प्रवक्ता ने उठाए सवाल
    झारखंड

    बीजेपी नेता को टेल्को पुलिस ने बताया धार्मिक उन्मादी, प्रदेश प्रवक्ता ने उठाए सवाल

    Team JoharBy Team JoharSeptember 28, 2023Updated:September 28, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को पुलिस द्वारा बीजेपी नेता और गौ रक्षक अंकित आनंद को धार्मिक उन्मादी बताकर 107 का नोटिस थमाया गया है. पुलिस की इस कार्रवाई के खिलाफ़ भारतीय जनता पार्टी ने विरोध जताया है. प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी अब अंकित के समर्थन में खुलकर सामने आये हैं. कुणाल षाडंगी ने टेल्को थाना की कार्यसंस्कृति पर सवाल उठाते हुए मनगढ़ंत आरोपों से बचने का सुझाव दिया है. इस बाबत ट्वीट करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने राज्य पुलिस मुख्यालय सहित जमशेदपुर डीसी और एसएसपी से मामले में अविलंब संज्ञान लेने की मांग की है.

    क्या लिखा है ट्वीट में

    कुणाल षाडंगी की ट्वीट में कहा गया है कि टेल्को पुलिस का कारनामा मनगढ़ंत उद्देश्य प्रतीत होता है. उन्होंने सवाल किया है कि वे कौन स्थानीय पुलिस अधिकारी हैं जो ऐसा गंदा खेल कर रहे हैं. जमशेदपुर पुलिस के एसएसपी को स्वयं जांच करनी चाहिए. उन्होंने झारखंड सरकार के डीजीपी और जिला उपायुक्त से मामले में उचित पर्यवेक्षण सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है. प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने कहा कि टेल्को पुलिस के षड्यंत्रकारी और बेबुनियादी आरोपों से भाजपा कार्यकर्ता अंकित आनंद की सामाजिक मान प्रतिष्ठा को जो ठेस पहुंची है, उसके लिए उन्हें हर तरह से मुआवजा दिया जाना चाहिए. उधर जमशेदपुर महानगर भाजपा के जिलाध्यक्ष गुंजन यादव सहित पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने भी अंकित आनंद से मामले की जानकारी ली है और हर तरह से साथ का भरोसा दिया है.

    ट्विटर पर टेल्को पुलिस की आलोचना

    इस प्रकरण के सामने आने के बाद से ट्विटर पर लोग टेल्को पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाकर जमकर ट्रोल कर रहे हैं. जिले के कई लोग अंकित आनंद पर मिथ्या आरोप प्रेषण के मामले में टेल्को पुलिस की खुलकर आलोचना की है. वहीं अंकित आनंद के शुभचिंतक लगातार कल से ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टेल्को पुलिस की कार्रवाई के विरुद्ध जमकर आलोचना कर रहे हैं.

     

     

    107 Notice 107 का नोटिस action Against Ankit Anand Bjp BJP leader Cow Protector Handed jamshedpur Johar Live Question Religious Mania State Spokesperson Telco Police Work Culture अंकित आनंद कार्यसंस्कृति कार्रवाई खिलाफ गौ रक्षक जमशेदपुर जोहार लाइव टेल्को पुलिस थमाया धार्मिक उन्माद प्रदेश प्रवक्ता बीजेपी बीजेपी नेता सवाल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article30 सितंबर को रजरप्पा मंदिर में होगी भव्य गंगा आरती
    Next Article पलामू में लोग हो गए कमजोर, कैल्शियम के सहारे कट रही जिंदगी

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः लोकसभा में थे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, थाने में हो गया एफआईआर

    July 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड सहित चार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मिलकर तैयार करेंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने का एक्शन प्लान, बैठक आज

    July 25, 2026
    Latest Posts

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.