Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पलामू में लोग हो गए कमजोर, कैल्शियम के सहारे कट रही जिंदगी
    झारखंड

    पलामू में लोग हो गए कमजोर, कैल्शियम के सहारे कट रही जिंदगी

    Team JoharBy Team JoharSeptember 28, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    राजीव रंजन सिंह

    पलामूः प्रतिदिन हजारों कैल्शियम की गोली की खपत हो रही है. जिले के सबसे बड़े अस्पताल में प्रतिदिन 5 हजार से अधिक कैल्शियम की गोली मरीजों को दी जा रही है. यह आंकड़ा सिर्फ एक अस्पताल का है. जबकि जिले भर में 200 से अधिक सरकारी और निजी अस्पताल चल रहे हैं. 20 लाख की आबादी वाले इलाके में हर महीने की बात करें तो लगभग डेढ़ लाख गोली की खपत केवल एक अस्पताल हो रही है. ये आंकड़े चौंकने वाले जरूर है. चूंकि कैल्शियम की गोली की खपत यह बता रही है कि इलाके में लोग कमजोर हो गए है. इतना ही नहीं लोगों की हड्डियां भी कमजोर हो गई है. हम बात कर रहे हैं झारखंड की राजधानी रांची से करीब 165 किलोमीटर दूर पलामू के जिले की. नक्सली, अकाल के लिए जाना जाने वाला जिला फ्लोराइड जोन के रूप में स्थापित होता जा रहा है.

    एमएमसीएच हर दिन 600 मरीज

    पलामू के मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के ओपीडी में प्रतिदिन 500 से 600 मरीज आते है. जिनमें 200 से 250 मरीज हड्डी की समस्या से ग्रस्त हैं. मेडिकल कॉलेज के डिस्पेंसरी से अकेले 3 हजार कैल्शियम की गोली मरीजों को दी जा रही है जबकि गायनी वार्ड का आंकड़ा अलग है. वहां से भी महिलाओं को 2 से 3 हजार कैल्शियम की गोली का वितरण प्रतिदिन किया जा रहा है. इसके अलावा मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में दो महीने में 172 मरीजों का ऑपरेशन किया गया. जिनकी हड्डियां गंभीर रूप से टूट गई थीं. वहीं एक महीने में 300 से अधिक मरीजों की टूटी हड्डियों को जोड़ा गया. एमएमसीएच के अलावा जिला में दो अनुमंडलीय अस्पताल, 10 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जबकि डेढ़ सौ से अधिक स्वास्थ्य केंद्र मौजूद हैं. जिला में 100 से अधिक निजी अस्पताल भी संचालित हैं.

    पलामू बन चुका फ्लोराइड जोन

    पलामू फ्लोराइड जोन के रूप में जाना जाता है. जिले के मेदिनीनगर, चैनपुर, बिश्रामपुर, पांडु प्रखंड फ्लोराइड से सबसे अधिक प्रभावित है. मेदिनीनगर के चुकरु के इलाके में फ्लोराइड युक्त पानी के कारण कई लोग दिव्यांग हो गए हैं. फ्लोराइड वाला पानी पीने से हड्डियां धीरे-धीरे कमजोर और खोखली हो जाती हैं. सरकार द्वारा एक सर्वे करवाया गया था. जिस में कहा गया था कि जीरो से 50 फीट गहराई में सबसे अधिक फ्लोराइड है. 100-150 फीट की गहराई पर मौजूद पानी को संवेदनशील माना गया था. जांच के लिए चापाकल, कुआं और बोरिंग से सैंपल लिए गए थे.

    ‘एमएमसीएच सुपरिटेंडेंट डीके सिंह कहते हैं कि हॉस्पिटल में प्रतिदिन हजारों कैल्शियम की गोली की डिमांड है. पलामू का इलाका फ्लोराइड जोन से प्रभावित है. जिससे लोगों की हड्डियां कमजोर हो रही हैं. डॉ. आकाश वर्मा कहते हैं कि डॉक्टर सिर्फ सलाह दे सकते हैं. मरीजों को दवा लिखी जा रही है. कैल्शियम की गोली गर्भवती महिलाओं को भी दी जाती है.’

     

     

    200 hospitals 200 अस्पताल 5 thousand pills 5 हजार गोली calcium daily district hospital life is being cut off palamu pill consumption support weak अस्पताल कट रही जिंदगी कमजोर कैल्शियम गोली की खपत जिले पलामू प्रतिदिन सहारे
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबीजेपी नेता को टेल्को पुलिस ने बताया धार्मिक उन्मादी, प्रदेश प्रवक्ता ने उठाए सवाल
    Next Article उज्जैनः 12 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, तीन से पूछताछ जारी

    Related Posts

    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.