Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»बिहार»चट मंगनी पट ब्याह, सगाई के बाद आज ही दिल्ली में राजश्री के साथ सात फेरे लेंगे तेजस्वी यादव
    बिहार

    चट मंगनी पट ब्याह, सगाई के बाद आज ही दिल्ली में राजश्री के साथ सात फेरे लेंगे तेजस्वी यादव

    Team JoharBy Team JoharDecember 9, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव आज ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में इक्के-दुक्के बाहरी लोगों के अलावा परिवार के सभी सदस्य मौजूद होंगे। सगाई के साथ आज ही शादी की रस्म भी पूरी की जाएगी। पूरा आयोजन हिंदू रीति रिवाज से होगा। कोरोना को लेकर जारी स्थिति के सामान्य होने पर बहुभोज का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में शुभचिंतकों शामिल होंगे।

    हालांकि यह सब स्थिति पर निर्भर करता है। सूत्रों की मानें तो तेजस्वी और राजश्री की शादी पिछले साल ही होनी थी लेकिन कोरोना के कारण ऐसा नहीं हो पाया। दोनों परिवार के लोग अब इसे टालने के मूड में नहीं थे। लिहाजा आज ही दिल्ली में सगाई के साथ शादी का संक्षिप्त आयोजन किया जा रहा है। तेजस्वी की होने वाली पत्नी हरियाणा की रहने वाली हैं। यह लालू परिवार में होने वाला पहला अंतरजातीय परिवार है।

    तेजस्वी और उनकी होने वाली दुल्हन दोनों दिल्ली के आरके पुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में साथ पढ़ते थे। राजश्री हरियाणा की रहने वाली हैं और परिवार के साथ दिल्ली स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में रहती हैं। आज के कार्यक्रम को लेकर परिवार का कोई सदस्य या दोस्त खुलकर कुछ नहीं बोल रहा है।

    सूत्रों की मानें तो तेजस्वी की सगाई और शादी को लेकर लालू प्रसाद यादव खुश नहीं हैं। रोहिणी ने भी सोशल मीडिया के जरिए भाई की शादी को लेकर खुशी जताई थी। वहीं परिवार के किसी सदस्य ने इसे लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

    तेजस्वी की बहन रोहिणी आचार्य ने ट्वीट के जरिए आज शादी का इशारा किया था। उन्होंने कल ट्वीट कर कहा था, ‘भाई के सिर पर सेहरा है सजने वाला खुशियों से गुलजार घर का आंगन है होने वाला।’ जिससे अटकलें लगाई जा रही थीं कि आज राजद विधायक परिणय सूत्र में बंध जाएंगे।

    लालू यादव के सबसे छोटे बेटे तेजस्वी यादव वर्तमान में बिहार में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं। वे राघोपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। 2015 से 2017 तक वे बिहार के उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। राजनीति में आने से पहले वह क्रिकेट खिलाड़ी हुआ करते थे। आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम से खेल चुके हैं। इसके अलावा झारखंड टीम का भी हिस्सा रहे हैं।

    Bihar news Marriage Tejashwi Yadav
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगढ़वा में ट्रक और टेंपू की टक्कर, एक की मौत, दो घायल
    Next Article दिल्ली के रोहिणी अदालत परिसर में संदिग्ध विस्फोट, कोई हताहत नहीं, जांच में जुटी पुलिस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : दो और IAS निशाने पर, जानिए किस पर कसा शिकंजा

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नगरनौसा डिग्री कॉलेज विवाद : प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प, पथराव के बाद लाठीचार्ज

    June 18, 2026
    ट्रेंडिंग

    बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा : 3 थाना प्रभारी समेत चार की गई जान

    June 12, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : आरजेडी-कांग्रेस में सिर फुटव्वल, कौन किसको दे रहा गिरेबान में झांकने की नसीहत

    June 19, 2026

    बिहार : दो और IAS निशाने पर, जानिए किस पर कसा शिकंजा

    June 19, 2026

    जामताड़ा में तीन साइबर ठग चढ़े पुलिस के हत्थे, 9 मोबाइल और 22 सिम कार्ड बरामद

    June 19, 2026

    12 साल के शीतल की कुएं में मिली ला’श, रविवार से था लापता

    June 19, 2026

    गिरिडीह: योग दिवस से पहले डीसी-एसपी ने किया योगाभ्यास, तैयारियां जोरों पर

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.