Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार में ‘डबल इंजन’ नहीं ‘ट्रबल इंजन’ की सरकार : तेजस्वी
    बिहार

    बिहार में ‘डबल इंजन’ नहीं ‘ट्रबल इंजन’ की सरकार : तेजस्वी

    Team JoharBy Team JoharApril 1, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    समस्तीपुर: बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने प्रदेश में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली सरकार को सभी मोर्चे पर विफल करार दिया और कहा कि श्री कुमार के 17 वर्षों के शासनकाल में बिहार एक फिसड्डी राज्य बन गया है। श्री तेजस्वी ने शुक्रवार को समस्तीपुर जिले के मोहनपुर में स्थानीय निकाय के चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) उम्मीदवार रोमा भारती के पक्ष में आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मेलन के अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बिहार में कथित डबल इंजन की सरकार में शिक्षा, पलायन एवं बेरोजगारी की समस्या चरम पर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विधि व्यवस्था की हालत लगातार खराब हो रही है। हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार व्याप्त है। यह डबल इंजन नहीं बल्कि ट्रबल इंजन की सरकार है।

    श्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार की जनता एवं जनप्रतिनिधियों की ंिचता नहीं है। श्री कुमार को केवल अपनी कुर्सी बचाये रखने की ंिचता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार में अफसरशाही चरम पर है जिस कारण चुने हुए जनप्रतिनिधियों को जो मान-सम्मान मिलना चाहिए वह नहीं मिल रहा है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून पूरी तरह विफल हो चुका है। शराबबंदी पर बार-बार कानून में बदलाव करना यह दर्शाता है कि यह कानून पूरी तरह विफल है। उन्होंने दावा किया कि बिहार में स्थानीय निकाय के हो रहे विधान परिषद् के चुनाव में राजद-महागठबंधन प्रदेश के सभी चौबीस सीट पर जीत दर्ज करेगी।

    इस अवसर पर राजद के प्रधान महासचिव सह विधायक आलोक कुमार मेहता, माकपा विधायक दल के नेता अजय कुमार, राजद विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहिन, रणविजय साहू, राजद की पूर्व विधायक व एमएलसी उम्मीदवार रोमा भारती, राजद की प्रदेश प्रवक्ता ऐज्या यादव, पूर्व विधायक अशोक प्रसाद वर्मा, राजद के प्रदेश महासचिव प्रेमप्रकाश शर्मा एवं राजद जिलाध्यक्ष राजेंद्र सहनी समेत महागठबंधन के अन्य नेता उपस्थित थे।

    Bihar news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजज उत्तम आनंद मौत मामला : Whatsapp की ओर से झारखंड हाई कोर्ट को जवाब, डाटा उपलब्ध कराने के लिए और सहयोग करने को तैयार
    Next Article विदेशी निवेशकों के लिए भारत आकर्षण का केन्द्र : गोयल

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘प्रधानमंत्री होने से जानकारी जनहित की नहीं हो जाती’, PM मोदी की डिग्री पर गुजरात हाईकोर्ट की दो टूक

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अचानक मीसा भारती के समर्थन में क्यों आए प्रशांत किशोर… जानें पूरा मामला

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: BPSC TRE-4 में पदों की बढ़ोतरी के बाद भी बवाल, CTET मौका और ग्रुप-D की रुकी बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री व सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सम्राट सरकार को समर्थन देने पर शर्मिंदा हूँ : चिराग पासवान

    September 27, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026

    एक देश, एक चुनाव पर सिटिंग जजों से अनौपचारिक चर्चा से पीछे क्यों हटा सुप्रीम कोर्ट?

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.