AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

ओपिनियन: क्यों ना नेहा झा को शराबियों का गाँधी कहें?  एक अतार्किक क़ानून को चुनौती देना क्रांति ही तो है

महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के नमक कानून को चुनौती देने के लिए दांडी मार्च किया था. करीब एक सदी बाद बिहार की शराबबंदी को देखकर आने वाले इतिहासकार शायद बहस करें कि शराब के साथ कथित तौर पर पकड़ी गई नेहा झा को बिहार के निषेध-युग की कहानी में एक फुटनोट मिलना चाहिए या नहीं. गांधी का सवाल सीधा था. नमक जैसी रोजमर्रा की जरूरत की चीज पर सरकार का अधिकार कैसे हो सकता है? बिहार की शराबबंदी ने भी अपने तरीके से एक विचित्र सवाल पैदा किया है. सरकार ने शराब को प्रतिबंधित कर दिया. समाज के एक हिस्से … Read More

बिहार: ‘आरक्षण बढ़ाओ, संविधान बचाओ’ के नारों से पटना में हंगामा, 65 प्रतिशत कोटा फिर लागू करने की मांग

बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार 8 सितंबर को आरक्षण के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ. ‘आरक्षण बढ़ाओ, संविधान बचाओ’ के नारे लगाते हुए बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी गांधी मैदान से बिहार लोक भवन की ओर मार्च करने निकले थे. जेपी गोलंबर के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया. इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड पार करने की कोशिश की, जिस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई. पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया. क्या है पूरा मामला? दरअसल, प्रदर्शनकारी बिहार में एससी, एसटी, ओबीसी और ईबीसी के लिए 65 फीसदी आरक्षण लागू करने की … Read More

सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, जानिए किस राज्य को कितना पानी मिलेगा

बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के पानी के बंटवारे को लेकर करीब 25 साल से चला आ रहा विवाद अब सुलझ गया है. 31 अगस्त 2026 को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बीच सोन नदी के जल बंटवारे को लेकर समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया गया. समझौते के मुताबिक 1973 में तत्कालीन बिहार के लिए निर्धारित 7.75 MAF पानी में से अब बिहार को 5.75 MAF और झारखंड को 2 MAF मिलेगा. लेकिन यह विवाद शुरू कैसे … Read More

बिहार पर मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल में तबाही के बाद सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट

नेपाल के रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है. नेपाल में गांव, सड़कें, पुल और हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट बाढ़ की चपेट में आए हैं. इस घटना के बाद अब बिहार में भी बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. नेपाल से आने वाले पानी को देखते हुए बिहार के कई सीमावर्ती जिलों में प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है. बिहार के आठ जिलों में हाई अलर्ट नेपाल में भारी जलप्रवाह के बाद बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी और शिवहर को हाई अलर्ट पर रखा गया है. प्रशासन … Read More

बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

बिहार में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (CCEA) ने मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-सोनबरसा खंड के NH-22 को 4-लेन में अपग्रेड करने की मंजूरी दे दी है. करीब 82.578 किलोमीटर लंबी इस परियोजना पर 3,590.73 करोड़ रुपये खर्च होंगे. सड़क का निर्माण हाइब्रिड एन्युइटी मोड (HAM) के तहत किया जाएगा और इसे पूरा करने की अवधि करीब 30 महीने रखी गई है. उत्तर बिहार को मिलेगी तेज कनेक्टिविटी इस परियोजना के पूरा होने के बाद मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी और भारत-नेपाल सीमा पर स्थित … Read More

अवैध शराब

हजारीबाग: बिहार भेजी जा रही 10 हजार लीटर अवैध शराब धराया, तीन तस्कर गिरफ्तार

हजारीबाग के बरही थाना क्षेत्र के रसोईयाधमना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1,190 पेटी अवैध शराब से भरे एक ट्रक को पकड़ लिया. इस दौरान शराब तस्करी में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया. पुलिस के मुताबिक, 13 जुलाई को बिहार पुलिस की सीआईडी नारकोटिक्स टीम से सूचना मिली थी कि रसोईयाधमना के पास एक ट्रक में अवैध शराब लोड है और उसे बिहार भेजने की तैयारी चल रही है. सूचना मिलते ही बरही के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राधाप्रेम किशोर के नेतृत्व में बरही थाना … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More