Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»सांस्कृतिक मंत्रालय,भारत सरकार के द्वारा आयोजित सम्मान समारोह पर सुजीत उपाध्याय को नई दिल्ली में सम्मानित किया गया
    देश

    सांस्कृतिक मंत्रालय,भारत सरकार के द्वारा आयोजित सम्मान समारोह पर सुजीत उपाध्याय को नई दिल्ली में सम्मानित किया गया

    Team JoharBy Team JoharOctober 4, 2024Updated:October 4, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: महात्मा गांधी के 155वें जन्मोत्सव के अवसर पर, देर शाम JMM के संयुक्त सचिव सह मेंबर फ़िल्म डेवलपमेंट कौंसिल, गवर्नमेंट ऑफ़ झारखंड, सुजीत उपाध्याय को दिल्ली के गाँधी स्मृति दर्शन समिति के द्वारा सम्मानित किया गया. उन्हें यह सम्मान उनकी अद्वितीय सेवाओं और जनकल्याणकारी कार्यों के लिए प्रदान किया गया. कोविड-19 महामारी के दौरान, जब पूरा देश और दुनिया संकट का सामना कर रहे थे, सुजीत उपाध्याय ने न केवल आम जनता की सेवा की बल्कि उनके जीवन को सुरक्षित रखने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. उन्होंने जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री, दवाइयां और अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई, जिससे उनका जीवन सामान्य हो सके.

    सड़क दुर्घटनाओं में घायल सैकड़ों लोगों को अस्पताल पहुँचाने का कार्य भी उन्होंने अत्यंत निष्ठा के साथ किया. उनके इन मानवीय कार्यों से अनगिनत लोगों को समय पर चिकित्सा सहायता प्राप्त हो सकी. उनके योगदान में केवल यह नहीं रहा, बल्कि रांची के रिनपास (रांची इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइकाइट्री एंड एलाइड साइंसेस) और केंद्रीय मानोचिकित्सालय अस्पताल में मानसिक रूप से अनेकों विक्षिप्त को अस्पताल में भर्ती कराया और शारीरिक रूप से कमजोर लोगों की भी सहायता की। उन्होंने भिक्षुकों का राशन कार्ड में नाम जुड़वाने जैसे अहम कार्य किए, जिससे उनकी दैनिक जरूरतें पूरी हो सकें. सांस्कृतिक मंत्रालय,भारत सरकार के द्वारा आयोजित सम्मान समारोह पर सुजीत उपाध्याय को मोमेंटो और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. यह सम्मान उन्हें उनके अनगिनत सामाजिक कार्यों के लिए दिया गया, जो उन्होंने निस्वार्थ भाव से किए हैं. इस सम्मान समारोह में अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे, जिन्होंने सुजीत उपाध्याय की सेवाओं की सराहना की और उन्हें आगे भी ऐसे ही सेवा कार्यों के लिए प्रेरित किया.

    सम्मान प्राप्त करने के बाद सुजीत उपाध्याय ने कहा कि इस सम्मान का श्रेय वह व्यक्तिगत रूप से नहीं लेना चाहते, बल्कि यह उनके नेतृत्वकर्ता और राज्य के मुखिया, हेमंत सोरेन की दूरदर्शी नीतियों और प्रेरणा का परिणाम है. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार ने जनता के हित में कई प्रभावी कदम उठाए हैं, और उन्हीं कदमों का अनुसरण करते हुए उन्होंने यह कार्य किए हैं. सुजीत उपाध्याय ने हेमंत सोरेन को इस यात्रा में उनके मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बताया, जिन्होंने उन्हें समाज सेवा की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड के विकास और गरीबों की सहायता के लिए हेमंत सोरेन के नेतृत्व में अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनसे समाज के निचले तबके को लाभ पहुंच रहा है. सुजीत उपाध्याय ने इस मौके पर सभी सहयोगियों और समर्थकों का धन्यवाद किया, जिनके बिना यह कार्य संभव नहीं हो पाता. समारोह में उपस्थित सभी लोग सुजीत उपाध्याय की विनम्रता और सेवा भाव से प्रभावित हुए और उन्हें भविष्य में भी इसी तरह समाज की सेवा करते रहने की शुभकामनाएं दीं.

    155वें जन्मोत्सव कोविड-19 खाद्य सामग्री चिकित्सा सहायता जनकल्याणकारी कार्य झारखंड दवाइयां फ़िल्म डेवलपमेंट कौंसिल भिक्षुक महात्मा गांधी मानसिक स्वास्थ्य रांची राशन कार्ड रिनपास विनम्रता सड़क दुर्घटनाएं समाज सेवा सम्मान सम्मान समारोह सहयोग सुजीत उपाध्याय हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएक लाख का ईनामी नक्सली गिरफ्तार, लेवी वसूलने में मास्टरमाइंड
    Next Article Kantatoli Flyover Ranchi : खत्म हुआ इंतजार, कांटाटोली फ्लाईओवर पर दौड़ने लगे वाहन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बाबा, लोग आपको दिशोम गुरू क्यों कहते हैं?  एक सवाल से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: भारत की आधी आबादी एनीमिया की शिकार, देश की हर दूसरी गर्भवती महिला को खून की कमी

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    आधी रात ऋषभ पंत ने उत्तराखंड CM से लगाई गुहार, बोले- ‘जमीन दिलाने में मेरी मदद करें’

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बेटी के PPF फंड का पैसा मेंटेनेंस में खर्च नहीं कर सकते पिता, दिल्ली हाईकोर्ट की दो टूक

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबर संसद सेः कंपनियों के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में 10,36,694 महिलाएं, जानिये पूरी स्थिति

    August 8, 2026
    Latest Posts

    छात्रों से बात करने सदन छोड़ बाहर निकले जयराम , सुदिव्य सोनू ने कहा भाजपा ने छात्रों के आंदोलन को हाइजैक किया

    August 10, 2026

    झारखंड ब्रेकिंग: छात्र प्रदर्शनकारियों पर छोड़ा गया वाटर कैनन

    August 10, 2026

    ब्रेकिंग झारखंड: सड़क छोड़ खेतों से विधानसभा गेट तक पहुंचे प्रदर्शनकारी

    August 10, 2026

    ब्रेकिंग झारखंड: छात्रों ने तोड़ीं सभी बैरिकेडिंग, राज्य बनने के बाद पहली बार पहुंचे प्रदर्शनकारी

    August 10, 2026

    JSSC-CGL मामले में कोर्ट का सहारा ले सरकार, माले विधायक अरूप चटर्जी ने विधानसभा में उठाई मांग

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.