Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»छात्रों से बात करने सदन छोड़ बाहर निकले जयराम , सुदिव्य सोनू ने कहा भाजपा ने छात्रों के आंदोलन को हाइजैक किया
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्रों से बात करने सदन छोड़ बाहर निकले जयराम , सुदिव्य सोनू ने कहा भाजपा ने छात्रों के आंदोलन को हाइजैक किया

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyAugust 10, 2026No Comments2 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    sudivya sonu and jairam Mahto
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    झारखंड विधानसभा में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने सदन में सरकार और छात्रों के बीच हुई बातचीत का पूरा ब्यौरा रखा और आरोप लगाया कि बीजेपी ने छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन को हाईजैक कर लिया है. इसी दौरान JPSC-JSSC मुद्दे को लेकर सदन में चल रही कार्यवाही के बीच जयराम महतो सदन से बाहर निकल गए. उनके सदन से बाहर जाने के बाद विधानसभा में इस मुद्दे को लेकर सियासी हलचल और तेज हो गई.

    मंत्री ने कहा कि सरकार और छात्रों के प्रतिनिधियों के बीच हुई बातचीत में अधिकांश मुद्दों पर सहमति बन गई थी. सिर्फ दो बिंदुओं पर सहमति नहीं बन पाई. सुदिव्य सोनू के मुताबिक, बातचीत के बाद छात्रों की ओर से आज का आंदोलन वापस लेने की बात कही गई थी.

    भाजपा पर छात्रों को प्रभावित करने का आरोप

    सुदिव्य कुमार सोनू ने आरोप लगाया कि छात्रों के आंदोलन के पीछे से बीजेपी के लोग उन्हें प्रभावित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग टकराव की स्थिति पैदा करना चाहते हैं. मंत्री ने दावा किया कि कुछ लोगों ने छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन को अपने राजनीतिक हित के लिए इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है.

    उन्होंने सदन में कहा कि बीजेपी के उद्दंड और अराजक तत्वों ने छात्रों के निर्मल और शांतिपूर्ण आंदोलन को हाइजैक कर लिया है. अब यह आंदोलन केवल छात्रों तक सीमित नहीं रह गया है.

    सरकार से ऐसे तत्वों पर कार्रवाई की मांग

    मंत्री सुदिव्य सोनू ने सरकार से ऐसे तत्वों के खिलाफ कठोरता से निपटने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि छात्रों की जायज मांगों पर सरकार बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन आंदोलन की आड़ में टकराव और अराजकता की स्थिति पैदा करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए.

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर पिछले कई दिनों से छात्र आंदोलन कर रहे हैं. छात्र परीक्षा रद्द करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग पर अड़े हुए हैं. वहीं, इस मुद्दे को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच भी लगातार राजनीतिक बयानबाजी तेज हो रही है. मंत्री के इस बयान के बाद JPSC-JSSC आंदोलन को लेकर सियासी टकराव और बढ़ने के आसार हैं. जहां सरकार बातचीत के जरिए छात्रों की मांगों का समाधान निकालने की बात कर रही है, वहीं विपक्ष लगातार सरकार पर छात्रों की मांगों को लेकर दबाव बना रहा है.

    Also Read : ब्रेकिंग झारखंड: सड़क छोड़ खेतों से विधानसभा गेट तक पहुंचे प्रदर्शनकारी

    Assembly News Bjp BJP Hijacked Students Movement exam cancellation exam controversy Hemant Soren Jharkhand Assembly Jharkhand Government Jharkhand news Jharkhand Politics Jharkhand Students JPSC - JSSC JPSC Exam JPSC JSSC Controversy JPSC JSSC Protest JPSC Protest JSSC CGL JSSC Exam JSSC Protest political news ranchi news student movement Student Protest Sudivya Sonu
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड ब्रेकिंग: छात्र प्रदर्शनकारियों पर छोड़ा गया वाटर कैनन
    Next Article JPSC विवाद में बड़ा अपडेट, CID ऑफिस पहुंचीं पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान बवाल, पथराव में कई जवान घायल

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC विवाद में बड़ा अपडेट, CID ऑफिस पहुंचीं पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ब्रेकिंग: छात्र प्रदर्शनकारियों पर छोड़ा गया वाटर कैनन

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ब्रेकिंग झारखंड: सड़क छोड़ खेतों से विधानसभा गेट तक पहुंचे प्रदर्शनकारी

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ब्रेकिंग झारखंड: छात्रों ने तोड़ीं सभी बैरिकेडिंग, राज्य बनने के बाद पहली बार पहुंचे प्रदर्शनकारी

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JSSC-CGL मामले में कोर्ट का सहारा ले सरकार, माले विधायक अरूप चटर्जी ने विधानसभा में उठाई मांग

    August 10, 2026
    Latest Posts

    झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान बवाल, पथराव में कई जवान घायल

    August 10, 2026

    JPSC विवाद में बड़ा अपडेट, CID ऑफिस पहुंचीं पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य

    August 10, 2026

    छात्रों से बात करने सदन छोड़ बाहर निकले जयराम , सुदिव्य सोनू ने कहा भाजपा ने छात्रों के आंदोलन को हाइजैक किया

    August 10, 2026

    झारखंड ब्रेकिंग: छात्र प्रदर्शनकारियों पर छोड़ा गया वाटर कैनन

    August 10, 2026

    ब्रेकिंग झारखंड: सड़क छोड़ खेतों से विधानसभा गेट तक पहुंचे प्रदर्शनकारी

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.