प्रदर्शनकारी विधानसभा गेट तक पहुंच गए हैं, जिसके बाद छात्रो पर वाटर कैनन से पानी छोड़ा गया, छात्र पानी में डांस करते नजर आये.
बता दें, JPSC-JSSC परीक्षा में कथित गड़बड़ियों के विरोध में विधानसभा घेराव के लिए जुटे छात्रों ने पुलिस की ओर से लगाई गई सभी बैरिकेडिंग तोड़ दी हैं. विधानसभा का मानसून सत्र जारी है और इसी बीच छात्र लगातार विधानसभा की ओर बढ़ रहे हैं. मौके पर पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है. जिसके बाद खेतों के रास्ते विधानसभा भवन पहुंच गए प्रदर्शनकारी,



