Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»Kantatoli Flyover Ranchi : खत्म हुआ इंतजार, कांटाटोली फ्लाईओवर पर दौड़ने लगे वाहन
    जोहार ब्रेकिंग

    Kantatoli Flyover Ranchi : खत्म हुआ इंतजार, कांटाटोली फ्लाईओवर पर दौड़ने लगे वाहन

    Team JoharBy Team JoharOctober 4, 2024Updated:October 4, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    1. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन
    2. कांटाटोली में ट्रैफिक जाम की समस्या होगी दूर

    रांची : राजधानी रांची में आज 4 अक्टूबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांटाटोली फ्लाईओवर (Kantatoli Flyover Ranchi) का उद्घाटन किया. इसके साथ ही कांटाटोली में ट्रैफिक जाम का संकट दूर हो जाएगा. बहुबाजार स्थित संत पॉल कैथेड्रल मैदान में कांटाटोली फ्लाइओवर उद्घाटन का मुख्य समारोह हुआ. जहां केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ, झारखंड सरकार के मंत्री बन्ना गुप्ता, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, रांची विधायक सीपी सिंह, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन मुख्य रूप से मौजूद रहे. यह फ्लाइओवर रांची का पहला फ्लाइओवर है, जिसे जुडको की ओर से करीब 224.94 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है. इस पर आवागमन शुरू होने से लोगों को जाम से निजात मिलेगी. इस पर शानदार लाइटिंग की गयी है. डिवाइडर पर पौधे लगाये गये हैं.

    क्या है खासियत

    • लंबाई: 2240 मीटर
    • चौड़ाई: 16.6 मीटर
    • लाभ: फ्लाइओवर के शुरू होने से लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी.
    • सुविधाएँ: फ्लाइओवर पर शानदार लाइटिंग की गई है, और डिवाइडर पर पौधे लगाए गए हैं.

    3264 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस अवसर पर कुल 3264 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न फ्लाइओवर और सड़क योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इसमें 792.10 करोड़ रुपये की चार योजनाओं का उद्घाटन और 2471.90 करोड़ रुपये की 27 योजनाओं का शिलान्यास शामिल हैं. यह कार्यक्रम रांचीवासियों के लिए महत्वपूर्ण रहा, क्योंकि यह शहर के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम है.

    इन योजनाओं का उद्घाटन

    • कांको चौक-विनोद बिहारी चौक-गोल बिल्डिंग आठ लेन रोड 461.90 करोड़
    • अनगड़ा हाहे-राहे पथ चौड़ीकरण 57.95 करोड़
    • बिरसा चौक से-धुर्वा चक्कर रोड का फोर लेन व सुंदरीकरण 47.33 करोड़

    इन योजनाओं का शिलान्यास

    • सहजानंद चौक से जज कॉलोनी तक फोर लेन हरमू एलिवेटेड रोड 430.75 करोड़
    • धनबाद में मटकुरिया फ्लाइओवर का निर्माण 256.17 करोड़
    • गोला-मुरी पथ फोर लेन योजना 333.17 करोड़
    • सिरमटोली व कांटाटोली फ्लाइओवर का कनेक्टिंग फ्लाई ओवर 213.35 करोड़
    • भुईयाडीह लिट्टी चौक से भिलाई पहाड़ी पथ में स्वर्णरेखा नदी पर फोर लेन पुल 77.77 करोड़
    • राजधानी सहित अन्य जगहों के 19 पथों व आरओबी का निर्माण 713.49 करोड़
    3264 crores 3264 करोड़ Chief Minister Hemant Soren cost development facilities foundation stone laying of schemes inauguration inauguration of schemes Johar Live JUSCO Kantatoli flyover Lighting multi-market plants ranchi Ranchi Latest News ranchi news ranchi today news Ranchi Update News road schemes specialty of the flyover St. Paul's Cathedral Today News Traffic Jam उद्घाटन कांटाटोली फ्लाईओवर जुडको जोहार लाइव टूडे न्यूज ट्रैफिक जाम पौधे फ्लाईओवर की खासियत बहुबाजार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन योजनाओं का उद्घाटन योजनाओं का शिलान्यास रांची रांची अपडेट न्यूज रांची टूडे न्यूज रांची न्यूज रांची लेटेस्ट न्यूज लाइटिंग लागत विकास सड़क योजनाएं संत पॉल कैथेड्रल सुविधाएं
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसांस्कृतिक मंत्रालय,भारत सरकार के द्वारा आयोजित सम्मान समारोह पर सुजीत उपाध्याय को नई दिल्ली में सम्मानित किया गया
    Next Article 1530 उपभोक्ताओं का बिजली बिल माफ, मिला प्रमाण-पत्र

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.