देवघर: मुख्यमंत्री ऊर्जा खुशहाली योजना के तहत जिले में 1530 उपभोक्ताओं को बिजली बिल माफी का प्रमाण-पत्र जेबीवीएनएल ने सौंपा. देवघर डिवीजन अंतर्गत कुल 593 उपभोक्ताओं को बिजली बिल माफी हुआ. इसमें देवघर सबडिविजन में 58, मोहनपुर पीएसएस में 135, जसीडीह सबडिविजन ऑफिस में 120, देवीपुर पीएसएस में 280 उपभोक्ताओं का बकाया बिजली बिल माफ हुआ है. मधुपर डिवीजन अंतर्गत कुल 536 उपभोक्ताओं को बिजली बिल माफी का प्रमाण-पत्र दिया गया. इसमें मारगोमुण्डा प्रखंड अन्तर्गत आयोजित कैंप में 263 और करौ प्रखंड अंतर्गत 273 बिजली बिल माफी का लाभ पाने वाले लाभुकों को प्रमाण-पत्र सौंपा गया. वहीं सारठ प्रखंड अंतर्गत 401 उपभोक्ताओं को बिल माफी प्रमाण पत्र प्रदान किया, जिसमें बभनगामा में 262 और तेतरिया में 139 उपभोक्ताओं ने इस योजना का लाभ उठाया. इस प्रकार कुल 1530 बिजली उपभोक्ताओं को बिल माफी का प्रमाण-पत्र सौंपा गया.
1530 उपभोक्ताओं का बिजली बिल माफ, मिला प्रमाण-पत्र

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

