JPSC-JSSC परीक्षा में कथित गड़बड़ियों के विरोध में विधानसभा घेराव के लिए जुटे छात्रों ने पुलिस की ओर से लगाई गई सभी बैरिकेडिंग तोड़ दी हैं. विधानसभा का मानसून सत्र जारी है और इसी बीच छात्र लगातार विधानसभा की ओर बढ़ रहे हैं.
मौके पर पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है. झारखंड राज्य बनने के बाद यह पहली बार है जब किसी आंदोलन के द्वारा सभी बैरिकेडिंग तोड़ी गई है.



