Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»फल्गु नदी में आई अचानक बाढ़, 12 खानाबदोश फंसे, स्थानीय लोगों और SDRF ने बचाया
    ट्रेंडिंग

    फल्गु नदी में आई अचानक बाढ़, 12 खानाबदोश फंसे, स्थानीय लोगों और SDRF ने बचाया

    Team JoharBy Team JoharJune 19, 2025Updated:June 19, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नदी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Gayaji : बिहार में मानसून की दस्तक के साथ ही भारी बारिश ने कई जिलों में कहर बरपाना शुरू कर दिया है। गयाजी जिले में पिछले दो दिनों से जारी मूसलधार बारिश के कारण गुरुवार सुबह फल्गु नदी में अचानक बाढ़ आ गई, जिससे मानपुर के फोर लेन पुल के नीचे रह रहे 12 खानाबदोश लोग पानी में फंस गए। घटना मानपुर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पचंदेवधाम घाट के समीप स्थित नए फोर लेन पुल के नीचे हुई। गुरुवार तड़के फल्गु नदी में तेज बहाव और जलस्तर अचानक बढ़ने से वहां सो रहे खानाबदोश लोग पानी से घिर गए। तेज धार को देखकर घबराए लोग चिल्लाने लगे। स्थानीय लोगों ने चीख-पुकार सुनकर तुरंत मदद के लिए कदम बढ़ाया।

    बाढ़

    स्थानीय लोगों और SDRF ने बाहर निकाला

    स्थानीय युवक संतोष कुमार ने मीडिया को बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली कि कुछ लोग नदी में फंसे हैं। इसके बाद वे अपने तैराक साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ लोगों को तैरकर और कुछ को रस्सियों की मदद से पुल के ऊपर खींचकर सुरक्षित निकाला गया। बाद में SDRF की टीम नाव लेकर पहुंची और सभी 12 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, इस दौरान तीन बकरियां और खानाबदोश परिवारों का कुछ सामान तेज धार में बह गया।

    बाढ़

    साहस दिखाने वाले युवाओं को सम्मानित करने की मांग

    बचाए गए लोग बंजारन समुदाय से हैं, जो झुंड में रहते हैं और छोटा-मोटा सामान बेचकर या मांगकर जीवनयापन करते हैं। ये लोग अक्सर पुलों के नीचे या नदी किनारे अस्थायी ठिकाना बनाते हैं और मौसम के अनुसार स्थान बदलते रहते हैं। बुधवार रात बारिश और गर्मी से बचने के लिए इन्होंने पुल के नीचे ऊंचे स्थान पर डेरा डाला था, लेकिन अचानक पानी बढ़ने से वे फंस गए। स्थानीय लोगों ने बचाव में साहस दिखाने वाले युवाओं की प्रशंसा की और जिला प्रशासन से उन्हें सम्मानित करने की मांग की। कई लोगों का कहना है कि यदि समय पर मदद न पहुंचती, तो बड़ी जनहानि हो सकती थी।

    Also Read : PM मोदी और CM हेमंत ने दी राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई

    Bihar Bihar flood flood Four-lane Bridge Gaya heavy rainfall Local Residents Manpur Manpur Mufassil police station Monsoon monsoon rains natural disaster nomadic people Pachandevdham Ghat Phalgu river rain havoc rescue operation rising water level strong river current Thursday incident खानाबदोश गया गुरुवार घटना जलस्तर वृद्धि नदी का तेज बहाव पचंदेवधाम घाट प्राकृतिक आपदा फल्गु नदी फोर लेन पुल बचाव कार्य बाढ़ बारिश का कहर बिहार बिहार बाढ़ भारी बारिश मानपुर मानपुर मुफस्सिल थाना मानसून मानसूनी बारिश स्थानीय लोग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में बारिश का कहर : आशियाना वुडलैंड में घुसा पानी, नाव से लोगों का किया जा रहा रेस्क्यू
    Next Article भारी बारिश से मिट्टी का मकान ढहा, महिला की मौ’त, तीन बच्चे घायल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : पार्टी से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह बोले – पार्टी खत्म हो गई, अब अपनी नई पार्टी बनाउंगा

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जदयू ने अनंत सिंह को छह साल के लिए पार्टी से निकाला, नीलम देवी की सदस्यता भी रद्द

    October 24, 2026
    झारखंड

    गोड्डा में मां दुर्गा के विसर्जन पर विवाद, दो दिन बाद भी पंडाल में रखी है प्रतिमा

    October 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पुलिस दुर्व्यवहार मामले में NHRC सख्त, DGP से मांगी पूरी रिपोर्ट

    October 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ओपिनियन : जनता के सवालों का जवाब दें मोदी, भाषणों से नहीं चलेगा काम : शिवानंद तिवारी

    October 23, 2026
    झारखंड

    दुमका और पलामू मेडिकल कॉलेज होंगे एक हजार बिस्तरों के, एमबीबीएस और पीजी की सीटें बढ़ाने की तैयारी

    October 23, 2026
    Latest Posts

    बिहार : पार्टी से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह बोले – पार्टी खत्म हो गई, अब अपनी नई पार्टी बनाउंगा

    October 25, 2026

    ऑपरेशन ट्राइडेंटः असम, मिजोरम और मणिपुर में 38 ठिकानों पर छापेमारी, 100 करोड़ से हवाला लेन-देन का खुलासा

    October 25, 2026

    प्रहार भाग-2: झारखंड में ड्रग्स तस्करों की संपत्ति की जांच ईडी और एनआईए से करायेगी सरकार, ढ़ाई साल में 2,627 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सचिव की रिपोर्ट

    October 25, 2026

    झारखंड : हेमंत सोरेन को मरांग बुरु धर्मगाढ़ और अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म सम्मेलन का न्योता

    October 24, 2026

    जामिया में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर बवाल: टेंट उखाड़े जाने का आरोप, छात्रों और सुरक्षाकर्मियों में टकराव

    October 24, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.