Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»भारत-नेपाल बॉर्डर पर सख्ती: बिना हेल्थ जांच नहीं मिलेगी एंट्री, सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग अनिवार्य
    देश

    भारत-नेपाल बॉर्डर पर सख्ती: बिना हेल्थ जांच नहीं मिलेगी एंट्री, सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग अनिवार्य

    Promita DeyBy Promita DeyMay 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    भारत-नेपाल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : भारत-नेपाल सीमा पर नियम अचानक सख्त कर दिए गए हैं। अब त्रिवेणी बॉर्डर से नेपाल जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बिना स्वास्थ्य जांच के प्रवेश नहीं मिलेगा। गंडकी प्रदेश सरकार ने संक्रामक बीमारियों को रोकने के लिए यह फैसला लिया है। नए नियम के मुताबिक, भारत से नेपाल जाने वाले सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग अनिवार्य कर दी गई है। खास तौर पर उन लोगों पर ज्यादा नजर रखी जा रही है, जो नेपाल के अंदर 6 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय करने वाले हैं।

    यात्रियों की जांच के लिए त्रिवेणी नाका पर एक स्थायी हेल्थ डेस्क बनाया जा रहा है। यहां स्वास्थ्य कर्मी सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक तैनात रहेंगे। जांच के दौरान यात्रियों से पूछताछ के साथ जरूरत पड़ने पर खून के सैंपल भी लिए जा सकते हैं। इस व्यवस्था का मकसद मलेरिया, डेंगू, एचआईवी (HIV) और अन्य संक्रामक बीमारियों को फैलने से रोकना है। अधिकारियों का मानना है कि सीमा पर सख्ती बढ़ाने से बीमारियों के फैलाव पर नियंत्रण किया जा सकेगा।

    इस व्यवस्था को लागू करने के लिए सरकार ने बजट भी जारी किया है। नवलपरासी जिला स्वास्थ्य कार्यालय के अनुसार, हेल्थ सहायता केंद्र के लिए 5 लाख रुपये और भवन निर्माण के लिए 6 लाख रुपये दिए गए हैं। यह सख्ती सिर्फ त्रिवेणी बॉर्डर तक सीमित नहीं है। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से सटे सोनौली बॉर्डर और महाराजगंज के ठूठीबारी बॉर्डर पर भी जांच के सख्त निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि आने वाले समय में इस व्यवस्था को और मजबूत और आधुनिक बनाया जाएगा। अब नेपाल जाने वाले हर यात्री को इस अनिवार्य जांच से गुजरना ही होगा, तभी उसे आगे जाने की अनुमति मिलेगी।

    Also Read : झारखंड में बदला मौसम: तेज आंधी-बारिश से गर्मी से राहत, रांची समेत 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

    Bihar Current News Health Checkup High Alert India-Nepal border Johar Live Latest news Today's News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजेपीएससी परीक्षाओं में गड़बड़ी पर राज्यपाल सख्त, राजभवन ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश
    Next Article BPSC का नया नियम: अब हर सवाल में ‘E’ ऑप्शन, बिना जवाब पर नेगेटिव मार्किंग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026
    ट्रेंडिंग

    बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा : 3 थाना प्रभारी समेत चार की गई जान

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा एक्शन, बड़े ग्राहकों की पंपों से खरीद पर 90 दिन तक रोक

    June 12, 2026
    Latest Posts

    हाथ में स्लाइन, स्कूटी पर गर्भवती… एंबुलेंस नहीं मिली तो जान जोखिम में डाल ले गए परिजन

    June 16, 2026

    सीएम हेमंत सोरेन से नए महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय ने की शिष्टाचार मुलाकात

    June 15, 2026

    अब साइबर ठगी की शिकायत करना हुआ आसान, रांची पुलिस ने लॉन्च किया फेसबुक पेज और QR कोड

    June 15, 2026

    फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर क्लर्क की नौकरी जॉइन करने पहुंचा युवक, समाहरणालय से गिरफ्तार

    June 15, 2026

    मेहनत की मिसाल बने निर्मल माजी, स्पीकर रविंद्रनाथ महतो ने सराहा सफल मॉडल

    June 15, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.