Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»झारखंड में बदला मौसम: तेज आंधी-बारिश से गर्मी से राहत, रांची समेत 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
    Uncategorized

    झारखंड में बदला मौसम: तेज आंधी-बारिश से गर्मी से राहत, रांची समेत 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkMay 1, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मौसम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली। राजधानी रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात हुआ। दोपहर बाद करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवा ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया।

    तेज आंधी के कारण कई जगह पेड़ उखड़ गए और सड़कों पर गिर गए, जिससे आवाजाही में दिक्कत हुई। हवाई सेवाओं पर भी इसका असर देखने को मिला। रांची के बरियातु स्थित भरम टोली में ठनका गिरने से कन्हाई लाल नाम के एक युवक की मौत हो गई, जिससे इलाके में शोक का माहौल है।

    राजधानी के कई इलाकों में पेड़ गिरने से बिजली के तार क्षतिग्रस्त हो गए। इसके कारण देर रात तक कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप रही और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई। रांची में अधिकतम तापमान 7.9 डिग्री तक गिरकर 30.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान में भी 6.6 डिग्री की कमी आई और यह 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए रांची समेत राज्य के 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में कहीं-कहीं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने, गरज के साथ बारिश होने और वज्रपात की संभावना जताई गई है। वहीं राज्य के बाकी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

    मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के पूर्वी और आसपास के मध्य भागों में मौसम ज्यादा सक्रिय रहेगा। वहीं अन्य क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवा चलने की संभावना बनी हुई है। आने वाले दिनों में भी लोगों को गर्मी से राहत मिलने के संकेत हैं। 1 से 4 मई के बीच राज्य में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।

    कुल मिलाकर, अचानक बदले मौसम ने जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत दी है, वहीं तेज आंधी, बारिश और वज्रपात ने कुछ जगहों पर नुकसान भी पहुंचाया है। लोगों को मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

    Also Read : केंदुआ में फिर धंसी जमीन, धनबाद-बोकारो रोड बंद होने से बढ़ा खतरा

    Current News jharkhand Jharkhand mausam Jharkhand news Johar Live Latest news Today's News weather news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article खूंटी में नाबालिग की पिटाई पर मानवाधिकार आयोग सख्त, सरकार को दिया एफआईआर का अल्टीमेटम
    Next Article हजारीबाग हत्याकांड और पत्रकार पर हमले की जांच करेगी कांग्रेस, चार सदस्यीय समिति गठित

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    पश्चिम बंगाल : अभिषेक बनर्जी को हाई कोर्ट से राहत, अगली सुनवाई तक नहीं होगी कोई सख्त कार्रवाई

    July 30, 2026
    ट्रेंडिंग

    पंजाब : भगवंत मान को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, 2020 प्रदर्शन मामले में देना होगा जवाब

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: 160 करोड़ पर ED का शिकंजा, अवैध कोयला सिंडिकेट के 31 ठिकानों पर बड़ी रेड

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: डॉक्टरों का बड़ा फेरबदल, 72 चिकित्सकों का तबादला

    July 31, 2026

    ..और अब ओडिशा में पेपर लीक मामला, WhatsApp से पहुंचा मेडिकल PG का पेपर

    July 31, 2026

    आरक्षण पर ‘भीख-कैंसर’ वाली सोच से भड़के अठावले, बोले- युवाओं के मन में जहर घोल रहे हैं

    July 31, 2026

    NEET पेपर लीक पर राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, जानें संसद में क्या क्या बोला

    July 31, 2026

    कौन हैं तस्लीमा नसरीन, जो 19 साल बाद कोलकाता वापस आई हैं

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.