Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची में सरस्वती पूजा के दौरान सख्ती, विसर्जन तक 1000 जवान तैनात
    झारखंड

    रांची में सरस्वती पूजा के दौरान सख्ती, विसर्जन तक 1000 जवान तैनात

    Team JoharBy Team JoharJanuary 23, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पूजा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची में सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए 1000 अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की गई है। यह तैनाती पूजा से लेकर मूर्ति विसर्जन तक प्रभावी रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था में महिला पुलिस बल को भी शामिल किया गया है।

    छेड़खानी और असामाजिक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए शक्ति कमांडो को विशेष रूप से सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। सरस्वती पूजा को लेकर एसएसपी राकेश रंजन ने सभी डीएसपी और थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

    एसएसपी ने निर्देश दिया है कि सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में सुबह से ही भ्रमणशील रहेंगे। संवेदनशील इलाकों में मोबाइल दस्ते लगातार गश्त करेंगे। साथ ही, सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी विवाद की स्थिति में फुटेज की मदद ली जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    अश्लील गानों पर पूरी तरह प्रतिबंध

    पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि पूजा पंडालों या अन्य किसी स्थान पर अश्लील या भड़काऊ गाने बजाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी पूजा समितियों को चेतावनी दी गई है कि वे नियमों का पालन करें। सुरक्षा बलों की तैनाती विसर्जन समाप्त होने तक जारी रहेगी। सरस्वती पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन को लेकर सभी पूजा समितियों को निर्धारित समय दे दिया गया है। तय समय के भीतर ही विसर्जन कार्य पूरा करना होगा। विसर्जन के दौरान सुरक्षा के मद्देनज़र एनडीआरएफ की टीम भी मौजूद रहेगी।

    कॉलेज और हॉस्टलों पर विशेष नजर

    रांची में 1000 से अधिक स्थानों पर सरस्वती पूजा का आयोजन किया जाता है, लेकिन रांची कॉलेज में सबसे अधिक भीड़ जुटती है। इसे देखते हुए रांची कॉलेज में होने वाली पूजा को लेकर विशेष सुरक्षा निर्देश जारी किए गए हैं। छात्रों को संयम और अनुशासन के साथ पूजा मनाने की हिदायत दी गई है। कॉलेज परिसर और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे शांति, सौहार्द और नियमों का पालन करें, ताकि सरस्वती पूजा का पर्व सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

    Also Read : रजरप्पा पहुंचे नौसेना प्रमुख, मां छिन्नमस्तिका से लिया आशीर्वाद

    1000 personnel deployed 1000 जवान तैनात Ban on obscene songs immersion security Jharkhand news police alert provocative songs Puja Security Arrangements Ranchi college ranchi news Ranchi Police Saraswati Puja Shakti Commandos SSP Rakesh Ranjan Student security Women police force अश्लील गाने पर रोक एसएसपी राकेश रंजन छात्र सुरक्षा झारखंड न्यूज पुलिस अलर्ट पूजा सुरक्षा व्यवस्था भड़काऊ गाने महिला पुलिस बल रांची कॉलेज रांची न्यूज रांची पुलिस विसर्जन सुरक्षा शक्ति कमांडो सरस्वती पूजा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरजरप्पा पहुंचे नौसेना प्रमुख, मां छिन्नमस्तिका से लिया आशीर्वाद
    Next Article जामताड़ा में बंगाली समुदाय का सिझानो पर्व, जिलेभर में उत्सवी माहौल

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    Latest Posts

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.