Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रजरप्पा पहुंचे नौसेना प्रमुख, मां छिन्नमस्तिका से लिया आशीर्वाद
    झारखंड

    रजरप्पा पहुंचे नौसेना प्रमुख, मां छिन्नमस्तिका से लिया आशीर्वाद

    Team JoharBy Team JoharJanuary 23, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नौसेना
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे। रांची आगमन के बाद वे रामगढ़ जिले के प्रसिद्ध रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर मां के चरणों में शीश झुकाया और आशीर्वाद लिया।

    मंदिर परिसर में उनके आगमन से पूर्व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में एडमिरल त्रिपाठी ने कहा कि रजरप्पा मंदिर में आकर जो आत्मिक शांति और सुकून मिलता है, उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, “मां ने चाहा तो मैं फिर यहां आऊंगा।”

    नौसेना प्रमुख ने मां छिन्नमस्तिका से देश के जवानों के लिए साहस, संयम और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने स्वयं को मां के दरबार में पहुंचकर गौरवान्वित महसूस करने की बात कही।

    देश की सुरक्षा व्यवस्था पर बोलते हुए एडमिरल त्रिपाठी ने कहा कि भारत की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मजबूत और सक्षम हाथों में है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि भारत की ओर बुरी नजर से देखने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

    उन्होंने देश की भौगोलिक स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत का लगभग 70 प्रतिशत क्षेत्र जल सीमा से जुड़ा हुआ है। ऐसे में भारतीय नौसेना जहां-जहां तैनात है, वहां पूरी सतर्कता और मजबूती के साथ निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भारत हर चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है और माता से देश के जवानों के लिए शक्ति, साहस और संयम  प्रदान करने की प्रार्थना भी की।

    Also Read : BREAKING : चाईबासा में दोबारा हुआ नक्सलियों संग मुठभेड़, 1 महिला को मार गिराया

    एडमिरल डी के त्रिपाठी जल सीमा सुरक्षा झारखंड न्यूज नौसेना प्रमुख ब्रेकिंग न्यूज भारत की सुरक्षा भारतीय नौसेना भारतीय सेना मंदिर दर्शन मां छिन्नमस्तिका रक्षा समाचार रजरप्पा रांची रामगढ़ राष्ट्रीय सुरक्षा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलाल किले में दिखेगा झारखंड का प्राकृतिक वैभव, भारत पर्व 2026 में छाएगी हरियाली की झांकी
    Next Article रांची में सरस्वती पूजा के दौरान सख्ती, विसर्जन तक 1000 जवान तैनात

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    क्राइम

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.