Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»कहानी IPS अनुराग आर्य की… मुख्तार अंसारी से टक्कर लेकर पहली बार शुरू की कार्रवाई
    ट्रेंडिंग

    कहानी IPS अनुराग आर्य की… मुख्तार अंसारी से टक्कर लेकर पहली बार शुरू की कार्रवाई

    Team JoharBy Team JoharMarch 29, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    IPS ANURAG ARYA vs MUKHTAR ANSARI : माफिया डॉन मुख्तार अंसारी नाम ही काफी था. जिस सड़क से मुख्तार अंसारी का काफिला गुजरता आम जनता खुद सड़क बदल लेती थी. मुख्तार अंसारी का नाम अपराध की दुनिया में उसके कद काठी के हिसाब से था. उससे टक्कर लेने की किसी में हिम्मत न थी. मुख्तार अंसारी जिस जेल में रहता, जेलर खुद उस जगह को छोड़कर दूसरी जगह तबादला करवा लेते थे. या फिर कोई जेलर उस जेल में नौकरी करने को तैयार नहीं होता था.

    लेकिन, इन सब के बीच मुख्तार अंसारी से टक्कर लेने वाले उस IPS ANURAG ARYA की कहानी भी दिलचस्प है. पहली बार किसी आईपीएस अधिकारी ने मुख्तार अंसारी से टक्कर ली और उसके ठिकानों पर बुलडोजर चलाया. इतना ही नहीं उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की.

    आईपीएस अनुराग आर्य 2013 बैच के अधिकारी

    मुख्तार अंसारी से टक्कर लेने वाले आईपीएस अनुराग आर्य 2013 बैच के अधिकारी है. वह उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के छपरौली के रहने वाले है. उनकी शुरुवाती पढ़ाई सरस्वती शिशु मंदिर से हुई. उसके बाद 2013 में यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में बैठे और उनका चयन आरबीआई में हो गया. कुछ माह नौकरी करने के बाद फिर से परीक्षा दी और आईपीएस की नौकरी मिल गयी. फिर उन्होंने आरबीआई की नौकरी छोड़कर आईपीएस की नौकरी जॉइन की.

    मऊ में रहते हुए मुख्तार अंसारी से ली पहली बार टक्कर

    IPS अधिकारी अनुराग आर्य वर्ष 2019-2020 तक मऊ में थे. यही पर उन्होंने पहली बार मुख्तार अंसारी से टक्कर ले और बड़ी कार्रवाई की. मुख्तार के बूचड़खाने पर कार्रवाई करते हुए उसके 26 लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की. फिर मुख्तार अंसारी के करीबी अनुज कनौजिया के घर पर बुलडोजर चला दिया. इसके बाद से ही अनुराग आर्य चर्चा में आये और आम जनता में आईपीएस का नाम चर्चा का विषय बना. फिर मुख्तार अंसारी और उसके भाई के आर्थिक साम्राज्य पर बड़ा प्रहार किया और करोड़ों की संपत्ति को जप्त किया था. जिसके बाद मुख्तार अंसारी गिरोह की कमर टूट गयी थी.

    इसे भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव : हजारीबाग में बीजेपी और कांग्रेस के उम्मीदवार तैयार, त्रिकोणीय मुकाबले के आसार

     

    City News Current News Daily News IPS Anurag Arya IPS अनुराग आर्य Johar Live Latest news Local News Mafia Don Mukhtar Ansari Main News Mukhtar Ansari News Headline Today's News Up आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन माफिया डॉन मुख्तार अंसारी मुख्तार अंसारी मुख्य समाचार यूपी लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलोकसभा चुनाव : हजारीबाग में बीजेपी और कांग्रेस के उम्मीदवार तैयार, त्रिकोणीय मुकाबले के आसार
    Next Article श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे पर खाई में गिरी कार, 10 लोगों की मौत, बिहार के कई लोग भी शामिल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव गांधी जयंती पर राहुल गांधी भावुक: 35 साल पहले मां-पापा को एक साथ देखा था

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    केतली से गर्म हुई चीनी, कीमतों में उबाल; क्या कर रही सरकार?

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Pew Survey 2026: दुनिया की नजर में कितना बदला भारत, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

    August 20, 2026
    झारखंड

    सुदेश महतो का सरकार पर बड़ा हमला, खान-खनिज बिल और परीक्षा रद्द करने पर उठाए सवाल

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या मुस्लिम बहुविवाह संविधान के खिलाफ? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कॉकपिट से सत्ता के गलियारों तक, राजीव गांधी की जिंदगी, जिसने भारत को 21वीं सदी का सपना दिखाया

    August 20, 2026
    Latest Posts

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026

    JPSC 11वीं-13वीं और फूड सेफ्टी नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026

    राजीव गांधी जयंती पर राहुल गांधी भावुक: 35 साल पहले मां-पापा को एक साथ देखा था

    August 20, 2026

    केतली से गर्म हुई चीनी, कीमतों में उबाल; क्या कर रही सरकार?

    August 20, 2026

    Pew Survey 2026: दुनिया की नजर में कितना बदला भारत, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.