Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»एसबीआई के कस्टमर केयर के प्रतिनिधि बन कर देते थे फिशिंग की घटना को अंजाम, चार साइबर अपराधी गिरफ्तार
    क्राइम

    एसबीआई के कस्टमर केयर के प्रतिनिधि बन कर देते थे फिशिंग की घटना को अंजाम, चार साइबर अपराधी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharApril 28, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा: साइबर अपराधियों के विरुद्ध जामताड़ा साइबर थाना पुलिस की मुहिम को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने जामताड़ा जिला अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर चार शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है. जिसमें दो अपराधियों की गिरफ्तारी करमाटांड़ थाना क्षेत्र से हुई है. वही दो की गिरफ्तारी जामताड़ा थाना क्षेत्र से की गई है. सभी साइबर अपराधियों को फिशिंग की घटना करते हुए और रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है. मामले का खुलासा साइबर डीएसपी अशोक कुमार राम ने साइबर थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया.

    साइबर डीएसपी अशोक राम ने बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि जिले के कई स्थानों पर साइबर अपराधी एकजुट होकर ठगी की घटना को अंजाम दे रहे हैं. इसी कड़ी में टीम गठित की गई जिसका नेतृत्व डीएसपी ने किया. टीम में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अब्दुल रहमान, इंस्पेक्टर मनोज तिर्की सहित आईआरबी झलवा के महिलाओं एवं पुलिस बल को शामिल करते हुए करमाटांड़ थाना क्षेत्र के बारादाहा एवं उपर भीठरा गांव में छापेमारी की गई. जहां से इरशाद अंसारी और अशरफ अंसारी को गिरफ्तार किया गया है. वहीं जामताड़ा थाना अंतर्गत शहरी क्षेत्र में की गई छापेमारी में विमल एवं कमल को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार चारों साइबर अपराधियों के विरुद्ध कांड संख्या 27/24 दर्ज कर रविवार को मेडिकल जांच करवा कर कोर्ट में पेश किया गया. जहां से सभी को न्यायायिक अभिरक्षा में जामताड़ा मंडल कारा भेज दिया गया है.

    साइबर डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधी एसबीआई क्रेडिट एवं डेबिट कार्ड बंद होने की बात बताकर लोगों को झांसा में लेकर स्क्रीन शेयरिंग एप एनीडेस्क, टीम व्यूअर इत्यादि डाउनलोड करवाते थे और गोपनीय जानकारी हासिल कर ठगी की घटना को अंजाम देते थे. इसके अलावा गूगल पे एवं पे फोन के कस्टमर केयर में अपना फर्जी मोबाइल नंबर डालकर कॉल आने पर लोगों को झांसे में लेकर ठगी किया करते थे. उन्होंने बताया कि इन अपराधियों का नेटवर्क झारखंड, बिहार, यूपी के अलावे अन्य राज्यों में भी फैला हुआ है. गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से एक स्विफ्ट डिजायर कार, 17 मोबाइल फोन, 22 फर्जी सिम कार्ड, 9 एटीएम कार्ड, दो पासबुक, दो चेक बुक, पांच पैन कार्ड, दो आधार कार्ड और एक वोटर आईडी कार्ड बरामद किया गया है. पुलिस बरामद मोबाइल और सिम की जांच में जुट गई है.

     

    ये भी पढ़ें:एसडीएम ने किया अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण, प्राथमिकता से उपचार करने का निर्देश

     

    Johar Live आज की खबर करंट न्यूज छापेमारी जामताड़ा जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डीएसपी अशोक कुमार राम डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मंडल कारा मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज साइबर अपराध साइबर थाना सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएसबीआई के कस्टमर केयर के प्रतिनिधि बन कर देते थे फिशिंग की घटना को अंजाम, चार साइबर अपराधी गिरफ्तार
    Next Article जामताड़ा: घरेलू विवाद में शराबी पति ने कर दी पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026
    क्राइम

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026
    क्राइम

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    Latest Posts

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.