Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर पश्चिम बंगाल के मालदा में पथराव, राहुल गांधी की कार का शीशा टूटा
    ट्रेंडिंग

    ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर पश्चिम बंगाल के मालदा में पथराव, राहुल गांधी की कार का शीशा टूटा

    Team JoharBy Team JoharJanuary 31, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कोलकाता : ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर पश्चिम बंगाल के मालदा में पथराव हो गया है. घटना में कार की पिछली खिड़की का शीशा टूट गया है. गनीमत रही कि राहुल को कोई चोट नहीं आई. कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने दावा किया कि एक कार बुधवार को अज्ञात व्यक्तियों ने राहुल गांधी की कार पर पथराव कर दिया. यह हमला मालदा के हरिश्चंद्रपुर इलाके में तब हुआ जब यात्रा बिहार से पश्चिम बंगाल में दोबारा प्रवेश कर रही थी.

    इस घटना के लेकर कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “राहुल गांधी जिस वाहन में यात्रा कर रहे थे, उसकी पिछली खिड़की का शीशा पथराव के बाद तोड़ दिया गया… यह अस्वीकार्य है.”

    वहीं टीएमसी ने अधीर रंजन चौधरी पर हमला बोल दिया है. तृणमूल कांग्रेस ने कांग्रेस नेता पर गलत सूचनाएं फैलाकर बंगाल को बदनाम करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है. TMC आईटी सेल के प्रमुख देबांगशु भट्टाचार्य का दावा है कि राहुल गांधी के काफिले पर बंगाल में नहीं, बल्कि बिहार में तोड़फोड़ की गई.

    सुरक्षा घेरे की रस्सी से टूटा शीशा- सुप्रिया श्रीनेत

    उधर,  कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने कहा एक बयान जारी करके कहा कि गलत खबर का स्पष्टीकरण ज़रूरी है. सुप्रिया ने बताया कि राहुल से मिलने के लिए अपार जनसमूह आया हुआ था. एक महिला उनसे मिलने के लिए जब एकदम से आगे आ गई, तब कार को अचानक रोकना पड़ा. सुरक्षा घेरे में इस्तेमाल किए जाने वाले रस्से से कार की विंडशील्ड टूट गई. राहुल जी न्याय की लड़ाई मुस्तैदी से लड़ रहे हैं और यह देश ना सर्फ उनके साथ खड़ा है, बल्कि उनको सुरक्षित भी रखे रहेगा.

    इसे भी पढ़ें: एल खियांग्ते को अपर मुख्य सचिव गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार

     

    'Bharat Jodo Nyaya Yatra' City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Rahul Gandhi Today's News West Bengal आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन पश्चिम बंगाल भारत जोड़ो न्याय यात्रा मुख्य समाचार राहुल गांधी लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएल खियांग्ते को अपर मुख्य सचिव गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार
    Next Article ज्ञानवापी मामले में जिला अदालत ने सुनाया फैसला, तहखाने में दी पूजा-पाठ की इजाजत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा क्यों कहा, “यूपी पुलिस को भंग कर देना चाहिए”

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अचानक मीसा भारती के समर्थन में क्यों आए प्रशांत किशोर… जानें पूरा मामला

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी ने जून में दी थी भयंकर आर्थिक सुनामी की चेतावनी, क्या जयशंकर ने इसकी मुहर लगा दी?

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव : झारखंड के निर्दलीय सांसद परिमल नाथवानी के बेटे धनराज नाथवानी बने सपा के उम्मीदवार, यूपी की राजनीति में हलचल

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    SIR विवाद पर दिल्ली में INDIA गठबंधन की बड़ी बैठक, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर चर्चा

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची : IPS अधिकारी पर रास्ता बंद करने का आरोप, 5 परिवारों ने CM से लगाई इंसाफ की गुहार

    September 30, 2026
    Latest Posts

    सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा क्यों कहा, “यूपी पुलिस को भंग कर देना चाहिए”

    September 30, 2026

    अचानक मीसा भारती के समर्थन में क्यों आए प्रशांत किशोर… जानें पूरा मामला

    September 30, 2026

    राहुल गांधी ने जून में दी थी भयंकर आर्थिक सुनामी की चेतावनी, क्या जयशंकर ने इसकी मुहर लगा दी?

    September 30, 2026

    राज्यसभा चुनाव : झारखंड के निर्दलीय सांसद परिमल नाथवानी के बेटे धनराज नाथवानी बने सपा के उम्मीदवार, यूपी की राजनीति में हलचल

    September 30, 2026

    SIR विवाद पर दिल्ली में INDIA गठबंधन की बड़ी बैठक, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर चर्चा

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.