Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»मुजफ्फरपुर में बदले गये 10 थानों के थानेदार… देखें लिस्ट
    ट्रेंडिंग

    मुजफ्फरपुर में बदले गये 10 थानों के थानेदार… देखें लिस्ट

    Team JoharBy Team JoharJuly 17, 2025Updated:July 17, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    थानों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Muzaffarpur : बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए जिला पुलिस प्रशासन में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। मुजफ्फरपुर जिला पुलिस कार्यालय से जारी आदेश में जिले के 10 थानों में नए थाना प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। सभी नवपदस्थापित अधिकारियों को तत्काल कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है।

    मिली जानकारी के अनुसार तिरहुत प्रमंडल और मुजफ्फरपुर रेंज में हाल ही में हुए तबादलों के तहत उन पुलिस अधिकारियों को हटाया गया है, जो लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात थे। उनकी जगह अन्य जिलों से स्थानांतरित होकर आए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह कदम विधानसभा चुनावों को पारदर्शी और कार्यकुशल पुलिस व्यवस्था के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से उठाया गया है।

    थानों

    नए आदेश के तहत वैशाली जिले से आए इंस्पेक्टर रविकांत पाठक को कांटी थाना का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि इंस्पेक्टर सुनील कुमार को साहेबगंज थाना की कमान सौंपी गई है। अंचल निरीक्षक राम इकबाल प्रसाद को मीनापुर थाना प्रभारी बनाया गया है, और अवर पुलिस निरीक्षक पुनीत कुमार को कुढ़नी थाना की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, पारू थाना में चंदन कुमार, जैतपुर थाना में रजनीकांत पटेल और रामपुर हरि थाना में शिवेंद्र नारायण सिंह को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

    जजुआर, कटरा और देवरिया थानों में भी नए थाना प्रभारियों की तैनाती की गई है, जिनके नामों की पुष्टि प्रशासनिक स्तर पर की जा रही है। पुलिस मुख्यालय ने सभी नवपदस्थापित थानेदारों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सक्रियता बरतने का निर्देश दिया है।

    Also Read : पटना के पारस हॉस्पिटल में जेल से आए मरीज को अपराधियों ने मा’री गो’ली

    New incharges appointed in 10 police stations of Muzaffarpur मुजफ्फरपुर के 10 थानों में नए प्रभारी नियुक्त
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना के पारस हॉस्पिटल में जेल से आए मरीज को अपराधियों ने मा’री गो’ली
    Next Article रक्षाबंधन 2025: जानिए शुभ मुहूर्त, तिथि और भद्रा काल की स्थिति

    Related Posts

    क्राइम

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लाठीचार्ज के विरोध में हजारीबाग में आज मौन जुलूस, गांधी मैदान से निकलेगा मार्च

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोचिंग माफिया के साथ मिलकर युवाओं को उकसाना बंद करे भाजपा : विनोद पांडेय

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हरिशंकर परसाई : एक लेखक जिसने व्यंग्य की कलम से समाज का आईना दिखाया

    August 22, 2026
    Latest Posts

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.