Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»पटना के पारस हॉस्पिटल में जेल से आए मरीज को अपराधियों ने मा’री गो’ली
    ट्रेंडिंग

    पटना के पारस हॉस्पिटल में जेल से आए मरीज को अपराधियों ने मा’री गो’ली

    Team JoharBy Team JoharJuly 17, 2025Updated:July 17, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हॉस्पिटल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार की राजधानी पटना के राजा बाजार स्थित पारस हॉस्पिटल में गुरुवार तड़के सनसनीखेज वारदात ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया। हथियारबंद अपराधियों ने अस्पताल में घुसकर एक मरीज की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त चंदन मिश्रा के तौर पर की गई है, जो बक्सर का निवासी था और हत्या के एक मामले में बेऊर जेल में बंद था।

    पारस अस्पताल में पांच बदमाशों ने कैदी चंदन मिश्रा पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां… देखिए LIVE वीडियो pic.twitter.com/3Agai3f3ZE

    — Johar Live (@joharliveonweb) July 17, 2025

    पुलिस के अनुसार चंदन मिश्रा गंभीर बीमारी के चलते पेरोल पर इलाज के लिए पारस हॉस्पिटल में भर्ती था। आज सुबह करीब 4 बजे चार हथियारबंद अपराधी अस्पताल के दूसरे तल पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए चंदन मिश्रा को चार गोलियां मार दीं। गोलीबारी में चंदन की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई।

    CCTV फुटेज खंगाले जा रहे

    घटना की सूचना मिलते ही पटना पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मीडिया को बताया कि हत्यारों की पहचान के लिए अस्पताल के अंदर और बाहर के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि क्या अपराधियों ने घटना से पहले रेकी की थी और वे अस्पताल तक कैसे पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

    अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

    इस घटना ने पारस हॉस्पिटल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर के सबसे बड़े निजी अस्पतालों में से एक में इतनी आसानी से हथियारबंद अपराधियों का घुसना और हत्या को अंजाम देना सुरक्षा इंतजामों की पोल खोलता है।

    मृतक का आपराधिक इतिहास

    पुलिस के अनुसार चंदन मिश्रा बक्सर में केसरी नामक व्यक्ति की हत्या के मामले में आरोपी था और बेऊर जेल में सजा काट रहा था। गंभीर बीमारी के कारण उसे पेरोल पर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पटना पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई शुरू कर दी है और अपराधियों की तलाश में छानबीन कर रही है।

    Also Read : राजधानी के रिहायशी इलाके की एक दुकान में लगी आ’ग, 12 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

    # Patna Crime armed criminals Beur Jail Bihar news Buxar CCTV investigation Chandan Mishra crime Criminals shot a patient who came from jail in Paras Hospital Patna hospital security murder in hospital Paras Hospital patna Raja Bazar Shooting Incident अपराध अस्पताल में हत्या अस्पताल सुरक्षा गोलीकांड चंदन मिश्रा पटना पटना के पारस हॉस्पिटल में जेल से आए मरीज को अपराधियों ने मारी गोली पटना क्राइम पारस हॉस्पिटल बक्सर बिहार न्यूज बेऊर जेल राजा बाजार सीसीटीवी जांच हथियारबंद अपराधी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअलास्का में भूकंप से डोली धरती, सुनामी की चेतावनी जारी
    Next Article मुजफ्फरपुर में बदले गये 10 थानों के थानेदार… देखें लिस्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    क्राइम

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026
    Latest Posts

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.