Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»एसएसपी ने जारी किया वीडियो संदेश, युवाओं से नशे के जाल से बचने की अपील
    क्राइम

    एसएसपी ने जारी किया वीडियो संदेश, युवाओं से नशे के जाल से बचने की अपील

    Team JoharBy Team JoharApril 27, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: नशे के जाल से युवाओं को बचाने में समुदाय के सहयोग को रेखांकित करते हुए और समाज की सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए उन्हें प्रेरित करते हुए एसएसपी रांची चंदन कुमार सिन्हा ने शनिवार को एक वीडियो संदेश रिलीज़ किया है. वीडियो के माध्यम से उन्होंने नशे के विरुद्ध युद्ध में समाज को सजग भूमिका निभाने एवं जड़मूल से इस समस्या का समाधान करने के लिए प्रेरित करते हुए तकनीक का उपयोग करने का अनुरोध किया है. उन्होंने वाट्सऐप के माध्यम इस तरह की गतिविधियों की सूचना रांची पुलिस को वाट्सऐप नंबर 9153886238 पर देने की अपील की.

    इसके साथ ही बताया कि यदि किसी को ऐसी गतिविधियों के अड्डे या स्थान का पता है तो उस स्थान पर जाकर उसका करेंट लोकेशन उपरोक्त नंबर पर भेज कर पुलिस की मदद कर सकते हैं. एसएसपी ने हिदायत दी कि लोकेशन भेजने के लिए उस स्थान पर तब जायें जब कि वहां इस तरह की असामाजिक गतिविधियां न हो रही हों. यदि किसी नशे के सौदागर का फोटो, नाम, पता किसी के पास उपलब्ध है तो उसे भी शेयर करने की अपील की. उन्होंने आश्वस्त किया कि सूचना देने वाले की गोपनीयता का पूरा ख़याल रखा जाएगा.

    इस वीडियो के माध्यम से एसएसपी ने नशे के हानिकारक प्रभावों को दर्शाया है और युवाओं को इस खतरे से बचाने के लिए समाज के हर वर्ग को समर्थन देने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी हमारे देश का भविष्य एवं सरकार और समाज की साझी ज़िम्मेदारी है. इन्हें नशे के गर्त में धकेलने वालों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई के लिए रांची पुलिस प्रतिबद्ध है. बीते दिनों रांची पुलिस के विशेष अभियान में 50 से भी अधिक नशा कारोबारी जेल की सलाख़ों के पीछे भेजे जा चुके हैं एवं लगभग 15 करोड़ मूल्य की नशीली सामग्री जब्त की जा चुकी है.

    उन्होंने कहा कि इसे और धार देने की आवश्यकता है. एसएसपी ने कहा कि एक जागरूक और सतर्क समाज की लाखों आंखों से मुट्ठी भर अपराधी छुप नहीं सकते. पुलिस और समाज के संयुक्त प्रयासों से नशे के खिलाफ निरोधात्मक एवं दंडात्मक कार्रवाई करते हुए एक प्रभावी वातावरण का निर्माण कर युवा पीढ़ी को स्वस्थ और सकारात्मक दिशा में अग्रसर किया जा सकता है. जिसमें हम सभी का सहयोग आवश्यक है.

    ये भी पढ़ें: सड़क हादसे में एक युवक की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

    Johar Live आज की खबर एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा एसएसपी रांची चंदन कुमार सिन्हा करंट न्यूज चंदन कुमार सिन्हा जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर नशे न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलोकतंत्र और देश के लोगों को कमजोर करना चाहती है भाजपा: प्रियंका गांधी
    Next Article मांडर दुर्घटना में घायल बच्चों से मिली विधायक शिल्पी, बोली सुरक्षा सबसे जरूरी, स्कूल रहे अलर्ट

    Related Posts

    क्राइम

    बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षा के नाम पर इंटरनेट से दूर नहीं रख सकते : सुप्रीम कोर्ट

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: बोकारो में विस्थापितों के द्वारा नौकरी समेत कई मांगो को लेकर आठवें दिन भी आंदोलन जारी

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेशी से पहले लंदन रवाना हुए ध्रुव राठी, साकेत कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रूपी सोरेन का दशकर्म आज, कल संस्कार भोज; नेमरा में एक लाख से अधिक लोगों के जुटने की उम्मीद

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति श्रृंखला भाग 7: लड़की हो कर ढ़ोल बजाती हो? कहानी हेमली कुमारी की

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महाअष्टमी पर मां महागौरी की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें पूजन विधि, मंत्र और आरती

    October 17, 2026
    Latest Posts

    पश्चिम बंगाल : दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, कई घायल

    October 17, 2026

    मजबूत लोकतंत्र वह, जहां जनता सरकार से सवाल पूछ सके: डीके शिवकुमार

    October 17, 2026

    मंदिर की जमीन सरकार को दान नहीं की जा सकती : सुप्रीम कोर्ट

    October 17, 2026

    बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षा के नाम पर इंटरनेट से दूर नहीं रख सकते : सुप्रीम कोर्ट

    October 17, 2026

    झारखंड: बोकारो में विस्थापितों के द्वारा नौकरी समेत कई मांगो को लेकर आठवें दिन भी आंदोलन जारी

    October 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.