Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 May, 2026 ♦ 8:00 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»डेल्टा वेरिएंट के खिलाफ 90 प्रतिशत कारगर है स्पूतनिक वैक्सीन: वैज्ञानिक
    देश

    डेल्टा वेरिएंट के खिलाफ 90 प्रतिशत कारगर है स्पूतनिक वैक्सीन: वैज्ञानिक

    Team JoharBy Team JoharJuly 11, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नोवोसीब्रिस्क। रूस की स्पूतनिक, वायरल वाहक तथा मैसेंजर वैक्सीन कोरोना के नए वेरिएंट डेल्टा के खिलाफ काफी कारगर है और यह 90 प्रतिशत सुरक्षा प्रदान करती है। रूसी विज्ञान अकादमी (आरएएस) के सदस्य और नोवोब्रिस्क विश्वविद्यालय प्रयाेगशाला के प्रमुख सर्गेई नीतीसोव ने यह जानकारी दी है।

    श्री नीतीसोव ने बताया“ अमेरिका, ब्रिटेन और अन्य देशों से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक मैसेंजर आरएनए और वाहक वैक्सीन जिनमें स्पूतनिक वी भी शामिल है वे डेल्टा विषाणु के खिलाफ कारगर हैं तथा शुरूआती स्ट्रैन के खिलाफ 95 प्रतिशत और विषाण के डेल्टा
    वेरिएंट के खिलाफ 90 प्रतिशत कारगर हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जिन वैक्सीनों को पहले बनाया जा चुका है उनका इस्तेमाल भी किया जाना चाहिए क्योंकि वे भी कारगर पाई गई हैं।
    स्पूतनिक वैक्सीन को रूस के गामेल्या रिसर्च सेंटर ने बनाया है और रूस विश्व का ऐसा पहला देश है जिसने इस वैक्सीन को अगस्त 2020 में कोरोना विषाणु के खिलाफ रजिस्टर कराया था।

    इस वैक्सीन को गाम-कोविड -वैक्स भी कहा जाता है और इसमें दो विभिन्न प्रकार के इंजिनियर्ड एडीनोवायरस(आरएडी 26 तथा आरएडी5) का पहले और दूसरे डोज के लिए इस्तेमाल किया गया है जो मानव कोशिकाओं में जाकर कोरोना विषाणु के स्पाइक प्रोटीन के लिए जिनेटिक कोड को डिलीवर करती है। एडीनोवायरस मनुष्यों में बहुत हल्के बीमारी के लक्ष्ण पैदा करते हैं और आक्सफोर्ड की एस्ट्राजेनेका तथा जानसन एंड जानसन वैक्सीनों के मुकाबले इसमें दो प्रकार के विषाणुओं का इस्तेमाल किया गया है।

    वैज्ञानिक जर्नल लांसेट में प्रकाशित एक अंतरिम विश्लेषण के मुताबिक स्पूतनिक वैक्सीन की प्रभाविता 91.6 प्रतिशत है। इस वैक्सीन की एक खास बात यह भी है कि आक्सफोर्ड- एस्ट्राजेनेका तथा जानसन एंड जानसन वैक्सीनों के मुकाबले यह मानव शरीर मेें खून के धब्बे(क्लाॅट) नहीं बनाती है। विश्व के 60 से अधिक देशों में स्पूनिक वैक्सीन का इस्तेमाल किया जा रहा है।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजंगली हाथी का उत्पात तीन घरों को किया क्षतिग्रस्त, अरवा चावल और गेहूं खाया रखे धान किया बरबाद
    Next Article साप्ताहिक लाॅकडाउन का झारखंड में दिखा असर, बाजार बंद, सड़कों पर पसरा सन्‍नाटा

    Related Posts

    खूंटी

    खूंटी पुलिस का डबल एक्शन : 231 किलो डोडा जब्त, देशी कट्टा के साथ आरोपी को दबोचा

    May 14, 2026
    क्राइम

    साढ़े चार वर्षीय मासूम से 68 साल के शख्स ने की दरिंदगी, गिरफ्तार

    May 14, 2026
    ट्रेंडिंग

    बंगाल में सुवेंदु सरकार ने लागू किया आयुष्मान भारत, लोगों को मिलेगा 5 लाख तक मुफ्त इलाज

    May 14, 2026
    Latest Posts

    होर्मुज के पास भारतीय जहाज ‘हाजी अली’ पर हमला, सभी 14 क्रू सुरक्षित

    May 14, 2026

    जनगणना 2027 की उलटी गिनती शुरू, रांची में प्रगणकों को मिली डिजिटल किट

    May 14, 2026

    झारखंड ट्रेजरी घोटाला में ED की एंट्री, कई अधिकारियों पर कस सकता है शिकंजा

    May 14, 2026

    हजारीबाग में नशे के नेटवर्क पर वार, 169 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 3 गिरफ्तार

    May 14, 2026

    बिहार भेजी जा रही शराब की खेप पलामू में पकड़ाई, XUV से 100 बोतल बरामद

    May 14, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.