Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत, अतिक्रमण पर भी सख्ती
    ट्रेंडिंग

    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत, अतिक्रमण पर भी सख्ती

    Team JoharBy Team JoharAugust 13, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    स्वतंत्रता
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पटना में इस बार भी गांधी मैदान में CM द्वारा झंडारोहण किया जाएगा। इस मौके पर पटना नगर निगम ने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए एक विशेष स्वच्छता अभियान शुरू करने की घोषणा की है। इस अभियान का उद्देश्य न केवल शहर की सफाई करना है, बल्कि लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक और प्रेरित करना भी है।

    नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर के निर्देश पर यह अभियान 15 अगस्त से शुरू होकर 2 अक्टूबर, महात्मा गांधी जयंती तक चलेगा। अभियान के तहत ‘नो प्लास्टिक फैंटास्टिक’ थीम को बढ़ावा दिया जाएगा, जिसमें सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग, बिक्री और भंडारण पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इस नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और उन्हें ‘सड़क शत्रु’ घोषित किया जाएगा। अभियान की सफलता के लिए वार्ड स्तर पर स्वच्छता दल बनाए जाएंगे, जो हर दिन की मॉनिटरिंग रिपोर्ट तैयार करेंगे।

    स्वच्छता अभियान में निजी जमीनों की सफाई पर भी ध्यान दिया जाएगा। कूड़ा एकत्र होने वाले क्षेत्रों में जागरूकता रैलियां आयोजित की जाएंगी और जमीन मालिकों को स्वच्छता प्रोटोकॉल की जानकारी दी जाएगी। सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने वालों को काली सूची में डाला जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। नगर आयुक्त ने “मेरा पटना, मेरी ज़िम्मेदारी” की भावना के साथ शहरवासियों से इस अभियान में सहयोग की अपील की है।

    अतिक्रमण के खिलाफ भी कार्रवाई तेज

    स्वच्छता के साथ-साथ शहर में बढ़ते अतिक्रमण पर भी नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। हाल ही में पटना जंक्शन के आसपास 48 अतिक्रमणकारियों की पहचान की गई और उनके खिलाफ नामजद FIR दर्ज की गई। पटना जंक्शन से जीपीओ गोलचक्कर तक अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया, जिसमें झोपड़ियां, बैनर-पोस्टर हटाए गए और कई सामान जब्त किए गए। इस दौरान 35,700 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।

    प्रमंडलीय आयुक्त डॉ. चंद्रशेखर सिंह इस अभियान की नियमित समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने एसएसपी को निर्देश दिए हैं कि अतिक्रमण रोकने के लिए संबंधित थानों के साथ समन्वय स्थापित किया जाए ताकि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न हो।

    Also Read : सामाजिक सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित मुखिया के आवास पर ED की छापेमारी 

    Special cleanliness drive launched on the occasion of Independence Day strict action against encroachment too अतिक्रमण पर भी सख्ती स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में सामुदायिक शौचालय को किराये पर देने का आरोप…जांच शुरु
    Next Article जमशेदपुर में एंबुलेंस और इमरजेंसी वाहन नहीं फंसेंगे जाम में, तैयार हो रहा रूट प्लान

    Related Posts

    झारखंड

    CM हेमंत सोरेन को मिला दुर्गा पूजा का न्योता, बोले- विसर्जन में रखें पर्यावरण का खास खयाल

    October 6, 2026
    खेल-सिनेमा

    आदित्यपुर की प्राची प्रधान का झारखंड अंडर-19 टीम में चयन, BCCI अंडर-19 T20 में दिखाएंगी अपना हुनर

    October 6, 2026
    खेल-सिनेमा

    “आज मैं सभी फॉर्मेट में टीम की कप्तानी छोड़ रही हूं”: हरमनप्रीत का बड़ा फैसला, स्मृति बन सकती हैं अगली कप्तान

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : चतरा में पुल नहीं, खटिया बनी एंबुलेंस: गर्भवती को 1 किमी तक खटिया पर ढोकर ले गए ग्रामीण

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में 1.5 लाख करोड़ निवेश? झारखंड से कच्चा माल लाकर एल्युमिनियम-कॉपर फैक्ट्री लगाना चाहते हैं अनिल अग्रवाल

    October 6, 2026
    खेल-सिनेमा

    विनोद खन्ना: कभी अमिताभ से होती थी तुलना, फिर क्यों छोड़ दिया था करोड़ों का स्टारडम ? जानें उनके बारे में दिलचस्प बातें

    October 6, 2026
    Latest Posts

    झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, जानिए कौन कहां गया

    October 6, 2026

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026

    भाजपा समर्थकों ने 122 लोगों के नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 जमा करने की कोशिश की : ओवैसी

    October 6, 2026

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026

    ‘पट्टा लेकर ही लौटेंगे…’: जोहार लाइव की रिपोर्ट के बाद लातेहार में 10-15 साल से अटके 2 हजार से ज्यादा दावों को लेकर डीएफओ ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.