Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जमशेदपुर में एंबुलेंस और इमरजेंसी वाहन नहीं फंसेंगे जाम में, तैयार हो रहा रूट प्लान
    झारखंड

    जमशेदपुर में एंबुलेंस और इमरजेंसी वाहन नहीं फंसेंगे जाम में, तैयार हो रहा रूट प्लान

    Team JoharBy Team JoharAugust 13, 2025Updated:August 13, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur: जमशेदपुर में सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। बुधवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में हुई यातायात एवं सड़क सुरक्षा बैठक में जुलाई माह के हादसों की समीक्षा के बाद कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में तय हुआ कि एंबुलेंस और इमरजेंसी वाहनों को जाम से मुक्त रास्ता देने के लिए विस्तृत ट्रैफिक प्लान तैयार किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी यातायात पुलिस को सौंपी गई है और इसके लिए ट्रैफिक डीएसपी को विशेष निर्देश दिए गए।

    जुलाई में जिले में 24 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 11 लोगों की मौत और 16 गंभीर रूप से घायल हुए। इनमें 9 मौतें हेलमेट न पहनने के कारण हुईं, जबकि हेलमेट पहनने से 5 लोगों की जान बच गई। मानगो क्षेत्र में जाम की समस्या और ओवरलोडिंग पर भी चर्चा हुई। वर्तमान में ट्रैफिक पुलिस एग्रिको की ओर से आने वाले वाहनों को पास देने के लिए मानगो से आने वाले वाहनों को देर तक रोकती है, जिससे ब्रिज पर जाम लग जाता है। इस स्थिति के समाधान के लिए सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

    एनएच-33 पर होटल सिटी इन और डिमना चौक के पास मौजूद ब्लैक स्पॉट्स पर स्लाइडिंग बैरियर और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने के लिए एनएचएआई और आरसीडी को आदेश दिए गए। हिट एंड रन के 35 लंबित मामलों में से 9 मामलों का निपटारा इस माह इंश्योरेंस कंपनी के माध्यम से करने को कहा गया, जबकि बाकी मामलों में भी जल्द मुआवजा देने की प्रक्रिया तेज होगी।

    जुलाई में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 345 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए और 18 लाख 38 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसी अवधि में 6848 नए ड्राइविंग लाइसेंस जारी हुए, जिनमें 6112 पुरुष और 736 महिलाएं शामिल हैं।

    ambulance route Black Spots Driving License Suspension. emergency services helmet safety hit and run jamshedpur Mango bridge jam road safety traffic fine Traffic Plan
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत, अतिक्रमण पर भी सख्ती
    Next Article 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सरायकेला में जोर-शोर से चल रही तैयारी, किया गया पूर्वाभ्यास

    Related Posts

    क्राइम

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से इन अहम मुद्दों पर सीआईडी के द्वारा की जा रही है पूछताछ

    July 28, 2026
    क्राइम

    धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबार के नेटवर्क पर शिकंजा, एलबी सिंह और अनिल गोयल समेत सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ रेड

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CID की रिपोर्ट से उठे सवाल : ब्लैकलिस्टेड कंपनी तक कैसे पहुंचा JPSC का ठेका?

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026
    Latest Posts

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026

    JPSC परीक्षा घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से इन अहम मुद्दों पर सीआईडी के द्वारा की जा रही है पूछताछ

    July 28, 2026

    World Hepatitis Day 2026: क्या है हेपेटाइटिस, क्यों कहा जाता है साइलेंट किलर और कैसे करें बचाव

    July 28, 2026

    धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबार के नेटवर्क पर शिकंजा, एलबी सिंह और अनिल गोयल समेत सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ रेड

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.