Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»सिमडेगा पुलिस ने अवैध गांजा लदी वरना कार को किया जब्त, अधिकारियों के पदनाम वाली नेम प्लेट भी बरामद
    क्राइम

    सिमडेगा पुलिस ने अवैध गांजा लदी वरना कार को किया जब्त, अधिकारियों के पदनाम वाली नेम प्लेट भी बरामद

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 3, 2025Updated:June 3, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सिमडेगा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Simdega : सिमडेगा जिले की पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा लदी एक वरना कार को जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक एम. अर्शी ने इस संबंध में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये है।

    उन्होंने बताया कि सोमवार को सुबह करीब 11:30 बजे सिमडेगा पुलिस को सूचना मिली कि बिरमित्रापुर से सिमडेगा की ओर एक नीली रंग की Hyundai Verna कार (रजिस्ट्रेशन नंबर OD02BX-8748) में अवैध गांजा ले जाया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर SDPO सिमडेगा और DSP (मुख्यालय) के नेतृत्व में छापामारी टीम बनाई गई।

    टीम ने जोराम चेकपोस्ट के पास वाहन जांच शुरू की। जैसे ही उक्त कार को रोकने का इशारा किया गया, कार तेजी से भागने लगी। पीछा करने पर गड़गड़बहार पुलिया के पास चालक ने कार रोकी और साथ में सवार दो अन्य लोग जंगल की ओर भाग गए। पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन वे जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए।

    कार की तलाशी लेने पर उसमें 78 पैकेट गांजा मिला, जिसका कुल वजन 126.4 किलोग्राम था। गांजा खाकी रंग के प्लास्टिक से लिपटा हुआ था। मौके पर स्थानीय अंचलाधिकारी टी. टांगर को बुलाकर गांजा और कार को जप्त किया गया।

    इस मामले में टी. टांगर थाना में एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 20(b)(ii)(c)/22(c)/27 के तहत थाना कांड संख्या 38/2025 दर्ज की गई है।

    बरामद सामान में नीली रंग की Hyundai Verna कार, रजि. नं. OD02BX-8748, 78 पैकेट गांजा, कुल वजन 126.4 किलोग्राम, दार्जिंग टोल प्लाजा NH-143 की रसीद (दिनांक 02.06.2025, सुबह 10:18 बजे) शामिल है।

    इस छापामारी दल में SDPO सिमडेगा, DSP (मुख्यालय), सिमडेगा, सिमडेगा अंचल निरीक्षक भिखारी राम, थाना प्रभारी रमेश कुमार झा, किशोर कुजूर सहित टी. टांगर थाना के सशस्त्र बल शामिल थे। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है।

    Also Read : NH पर स्कॉर्पियो और ई-रिक्शा की भीषण टक्कर, एक की मौ’त, चार जख्मी

    Also Read : PM मोदी ने बाढ़ प्रभावित असम और सिक्किम के CM से की बात, हर संभव मदद का दिया आश्वासन

    Also Read : पटना एयरपोर्ट का नया टर्मिनल आज से हुआ शुरू

    Also Read : भारत में कोरोना के एक्टिव केस 4 हजार के पार, बीते 24 घंटे में 5 की मौ’त

    Also Read : नीतीश कुमार ने Dream-11 पर जीते 5 करोड़ रुपये

    Also Read : ‘ब्याह कब हुआ?’: तेजस्वी यादव के सवाल पर बोले खान सर, ”आपका ही मॉडल कॉपी किया है”…देखें Video

    Also Read : शशि थरूर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने ब्राजील के कार्यवाहक विदेश मंत्री से मुलाकात की, आतंकवाद विरोधी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा

    Also Read : बोकारो स्टील प्लांट में पांच मजदूर झुलसे, BGH में चल रहा इलाज

    Also Read : हथियार और जिंदा गो’ली के साथ धराया एक युवक

    Also Read : जमशेदपुर जीएसटी घोटाला मामला : कारोबारी अमित गुप्ता 3 दिनों की ED रिमांड पर

    Also Read : मुजफ्फरपुर रे’प पीड़िता की मौ’त मामला : एक डॉक्टर की गई नौकरी, एक सस्पेंड

    1.5 Crore Rupees Crime news Drug Seizure Ganja Seizure ganja smuggling Illegal Ganja Jharkhand news Jharkhand police M. Arshi Narcotics Smuggling police action press conference Simdega Simdega Police Van Car अवैध गांजा एम. अर्शी क्राइम न्यूज गांजा तस्करी गांजा बरामदगी झारखंड पुलिस झारखंड समाचार डेढ़ करोड़ रुपये ड्रग्स जब्ती नशा तस्करी. पुलिस कार्रवाई प्रेस कांफ्रेंस वरना कार सिमडेगा सिमडेगा पुलिस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसालडीह गो’लीकांड का 24 घंटे में खुलासा, चार अपराधी हथियार सहित गिरफ्तार
    Next Article “आयुष्मान योजना से नहीं होगा इलाज…” सुनते ही भड़के परिजन, फिर अस्पताल में जो हुआ… जानें

    Related Posts

    क्राइम

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026
    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.