Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बोकारो स्टील प्लांट में पांच मजदूर झुलसे, BGH में चल रहा इलाज
    झारखंड

    बोकारो स्टील प्लांट में पांच मजदूर झुलसे, BGH में चल रहा इलाज

    Team JoharBy Team JoharJune 3, 2025Updated:June 3, 2025No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बोकारो
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro : बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के स्टील मेल्टिंग शॉप-2 (SMS-2) में बीती देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। काम के दौरान अचानक हॉट मेटल (पिघला हुआ लोहा) गिर जाने से पांच मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई और सभी जख्मियों को तुरंत प्लांट अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बोकारो जनरल हॉस्पिटल (BGH) रेफर कर दिया गया।

    जख्मियों में समर कुमार, छोटेलाल माझी, रुपलाल गोराई, नंदकिशोर, और आनंद मंडल शामिल हैं। सभी मजदूर संदीप इंटरप्राइजेज के कर्मचारी बताए जा रहे हैं और SMS-2 में कार्यरत थे। हादसे के वक्त सभी कर्मचारी अपने नियमित काम में व्यस्त थे, तभी अचानक हॉट मेटल गिरा और वे उसकी चपेट में आ गए।

    बोकारो

    प्लांट में मचा हड़कंप

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद मजदूर दर्द से चीखने लगे, जिससे प्लांट में हड़कंप मच गया। अन्य कर्मचारियों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और प्रबंधन को सूचना दी। मिली जानकारी के अनुसार यह कोई पहली घटना नहीं है। मजदूरों का कहना है कि प्लांट में सुरक्षा उपायों की लगातार अनदेखी की जा रही है और आये दिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन BSL प्रबंधन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा।

    बोकारो

    जांच के आदेश की संभावना

    घटना की सूचना मिलते ही BSL के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। BGH के चिकित्सकों को निर्देश दिया गया है कि जख्मियों का समुचित इलाज सुनिश्चित किया जाए। हादसे को लेकर मजदूर संगठनों में रोष है और उन्होंने जांच की मांग की है। संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही इस दुर्घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए जा सकते हैं।

    बोकारो

    Also Read : मलयपुर में फर्जी दारोगा बनकर 50 हजार की ठगी, युवक फरार

    Bokaro General Hospital bokaro news Bokaro Steel Plant BSL factory accident hot metal accident industrial accident Jharkhand news plant news Sandeep Enterprises SMS-2 accident SMS-2 news SMS-2 न्यूज SMS-2 हादसा steel plant accident worker safety workers injured इंडस्ट्रियल एक्सीडेंट झारखंड समाचार प्लांट न्यूज फैक्ट्री हादसा बोकारो जनरल हॉस्पिटल बोकारो न्यूज बोकारो स्टील प्लांट मजदूर घायल मजदूर सुरक्षा संदीप इंटरप्राइजेज स्टील प्लांट दुर्घटना हॉट मेटल दुर्घटना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशेयर बाजार गिरावट के साथ खुला, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में
    Next Article शशि थरूर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने ब्राजील के कार्यवाहक विदेश मंत्री से मुलाकात की, आतंकवाद विरोधी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा

    Related Posts

    झारखंड

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में 7 साल में करीब तीन गुनी हुईं एमबीबीएस सीटें, 580 से बढ़कर 1,650 पहुंचीं

    October 28, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026
    क्राइम

    झारखंड : JTET से पहले सिमडेगा में पुलिस का सर्च ऑपरेशन, होटल-लॉज की हुई जांच

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Impact: सहायक कारापाल अभ्यर्थियों को राहत, शारीरिक परीक्षा की तारीख बदली, तैयारी के लिए मिला अतिरिक्त समय

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में अड्डेबाजी, खुले में शराबखोरी और नशे पर सख्ती की तैयारी, SSP ने दिए कार्रवाई के निर्देश

    October 28, 2026
    Latest Posts

    वॉर इंजरी पेंशन पर केंद्र की नहीं चली, सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैनिक के हक में सुनाया फैसला

    October 28, 2026

    झारखंड : चतरा पुलिस ने जब्त की 164 किलो गांजा, तस्करी वाला लग्जरी कार बरामद; तीन आरोपी फरार

    October 28, 2026

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026

    झारखंड में 7 साल में करीब तीन गुनी हुईं एमबीबीएस सीटें, 580 से बढ़कर 1,650 पहुंचीं

    October 28, 2026

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.