Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»धर्म/ज्योतिष»शारदीय नवरात्र : नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की होती है उपासना
    धर्म/ज्योतिष

    शारदीय नवरात्र : नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की होती है उपासना

    Team JoharBy Team JoharOctober 6, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    अश्विन शुक्लपक्ष अष्ठमी तिथि 6 अक्टूबर रविवार को दुर्गापूजा के आठवें दिन नव दुर्गाओं में आठवीं शक्ति माँ महागौरी की उपासना का विधान है। देवी महागौरी राहु ग्रह को नियंत्रित करती हैं। राहु की महादशा वाले जातक को इनकी उपासना अवश्य करनी चाहिए। महागौरी का ध्यान, पूजन-आराधना भक्तों के लिए सर्व कल्याणकारी है। इनकी उपासना से असंभव कार्य भी संभव हो जाते हैं। इनकी पूजा से पूर्वसंचित पाप नष्ट हो जाते हैं। माँ गौरी की उपासना से मनुष्य पवित्र होकर अक्षय पुण्यों को प्राप्त करता है। माँ गौरी का स्वरुप अत्यंत शांत है, इनका वर्ण श्वेत है जिसकी उपमा शंख, चंद्र और कुंद के फूल से दी गई है। इनकी आयु आठ वर्ष की है- ‘अष्टवर्षा भवेद् गौरी।’ इनकी समस्त वस्त्र एवं आभूषण भी श्वेत वर्ण के हैं। महागौरी की चार भुजाएँ हैं। जिसमें अभय, मुद्रा त्रिशूल ,डमरू और वर-मुद्रा धारण की हुई हैं। इनका वाहन वृषभ है। महागौरी रूप में देवी करूणामयी, स्नेहमयी, शांत और मृदुल दिखती हैं देवी की इस स्वरुप की ऋषि और देवगन इस मन्त्र से वंदना करते हैं –

    “सर्वमंगल मंग्ल्ये, शिवे सर्वार्थ साधिके.

    शरण्ये त्र्यम्बके गौरि नारायणि नमोस्तुते..”

    अष्टमी की पूजा में माँ गौरी को नारियल का भोग लगाये इससे संतान संबंधी बाधा दूर होती है। महाष्टमी को माँ भवानी की पूजन के बाद इस मन्त्र का जाप करें –

    या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।
    नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

    #Online news Latest news Sharadiya Navratri
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबॉलीवुड के माचो मैन जॉन अब्राहम अच्छी कहानी पर काम करना चाहते हैं
    Next Article कोयला लिफ्टर को अपराधियों ने गोली मारी, रांची ले जाने के क्रम में मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    देश को दहलाने की साजिश नाकाम, ISI-अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के 9 सदस्य गिरफ्तार

    May 30, 2026
    चाईबासा

    चाईबासा में प्रेमी जोड़े की संदिग्ध मौ’त, रेलवे ट्रैक पर मिले श’व से सनसनी

    May 26, 2026
    क्राइम

    लोहरदगा में बेटे ने पिता और पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला, मासूम बेटी भी जख्मी

    May 25, 2026
    Latest Posts

    रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का हंटर, एक दिन में 3494 चालान

    June 11, 2026

    ज्वेलरी दुकान का ताला काटकर 65 लाख की चोरी, CCTV में पूरी वारदात कैद

    June 11, 2026

    पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचे राशन, वितरण व्यवस्था में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : सचिव

    June 11, 2026

    पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, एक ही परिवार के 3 बच्चे समेत 5 लोगों की मौ’त

    June 11, 2026

    राज्यसभा की दोनों सीटों पर महागठबंधन की जीत तय : विनोद पांडेय

    June 11, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.