Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पाकुड़ नगर परिषद अध्यक्ष पद पर शबरी पाल की बड़ी जीत, 2353 वोट से शेख सलीना सुलताना को हराया
    झारखंड

    पाकुड़ नगर परिषद अध्यक्ष पद पर शबरी पाल की बड़ी जीत, 2353 वोट से शेख सलीना सुलताना को हराया

    Team JoharBy Team JoharFebruary 27, 2026Updated:February 27, 2026No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पाकुड़
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Pakur (Mitthu Yadav) : पाकुड़ नगर परिषद चुनाव का नतीजा आखिरकार शुक्रवार को घोषित हो गया और अध्यक्ष पद की कुर्सी पर शबरी पाल ने कब्जा जमा लिया। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शेख सलीना सुलताना को 2353 वोट के बड़े अंतर से हराया। नतीजा आते ही समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

    42 टेबल पर चला मतगणना का काम

    मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हुई। जिला प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी की गई थी। 42 टेबल पर वोटों की गिनती हुई। चुनाव पर्यवेक्षक रणजीत लोहरा, उपायुक्त मनीष कुमार और एसपी निधि द्विवेदी खुद निगरानी में मौजूद रहे। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे ताकि पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हो सके।

    पाकुड़

    पहले राउंड से ही बढ़त, आखिर तक बनाए रखा दबदबा

    गिनती के पहले टेबल से ही शबरी पाल ने बढ़त बनानी शुरू कर दी थी। धीरे-धीरे यह बढ़त मजबूत होती गई। मुकाबला कड़ा जरूर था, लेकिन हर राउंड में वह आगे ही रहीं। अंतिम चरण तक उन्होंने किसी भी प्रत्याशी को अपने करीब आने का मौका नहीं दिया और 2353 वोट से साफ जीत दर्ज कर ली।

    निर्दलीय उम्मीदवार के आगे पार्टी प्रत्याशी पड़े फीके

    इस चुनाव में खास बात यह रही कि शबरी पाल निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में थीं। दूसरी ओर भाजपा, कांग्रेस और झामुमो जैसे बड़े दलों ने अपने-अपने प्रत्याशी उतारे थे। भाजपा ने पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा साहा पर भरोसा जताया था। उनके समर्थन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे भी प्रचार के लिए आए थे। वहीं कांग्रेस ने मोनीता कुमारी और झामुमो ने शेख सलीना सुलताना को मैदान में उतारा था। लेकिन तमाम राजनीतिक समर्थन के बावजूद कोई भी शबरी पाल की लोकप्रियता के आगे टिक नहीं पाया।

    Also Read : पुलिसकर्मियों पर दबाव और सम्मान पर हमला बर्दाश्त नहीं, झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने दी चेतावनी

    Bjp Chairman Post Civic Elections Congress counting of votes Election Results Independent Candidates Jharkhand Politics Jmm local elections Municipal Council elections Pakur Pakur Municipal Council Pakur News Shabri Pal Sheikh Saleena Sultana अध्यक्ष पद कांग्रेस चुनाव परिणाम झामुमो झारखंड राजनीति नगर परिषद चुनाव निकाय चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी पाकुड़ पाकुड़ खबर पाकुड़ नगर परिषद भाजपा मतगणना शबरी पाल शेख सलीना सुलताना स्थानीय चुनाव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची वार्ड 38 : अवधेश ठाकुर ने दर्ज की जीत
    Next Article रांची में वोटिंग का पहला राउंड खत्म, मेयर पद पर रोशनी खलखो ने बनाई बढ़त

    Related Posts

    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.