Ranchi : रांची में नगर निगम चुनाव की मतगणना का पहला राउंड पूरा हो चुका है और मेयर पद की रेस में रोशनी खलखो ने शुरुआती बढ़त बना ली है। पहले ही राउंड में उन्होंने करीब 12 हजार वोटों की बढ़त हासिल कर ली है, जिससे उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
पहले राउंड से ही मजबूत पकड़
मतगणना शुरू होते ही रुझान आने लगे थे। शुरुआती आंकड़ों में ही रोशनी खलखो बाकी प्रत्याशियों से आगे निकल गईं। जैसे-जैसे पहले राउंड की गिनती पूरी हुई, उनकी बढ़त 12 हजार वोट तक पहुंच गई। इस बढ़त ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।
मतगणना केंद्र पर कड़ी सुरक्षा
मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हर टेबल पर कर्मचारियों की तैनाती की गई है और पूरी प्रक्रिया प्रशासन की निगरानी में चल रही है। बाहर समर्थकों की भीड़ जरूर है, लेकिन अंदर माहौल शांतिपूर्ण रखा गया है।
समर्थकों में खुशी, आगे के राउंड पर नजर
पहले राउंड के नतीजे आते ही रोशनी खलखो के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोग इसे शुभ संकेत मान रहे हैं। हालांकि अभी कई राउंड की गिनती बाकी है, इसलिए तस्वीर पूरी तरह साफ होना बाकी है।
Also Read : पाकुड़ नगर परिषद अध्यक्ष पद पर शबरी पाल की बड़ी जीत, 2353 वोट से शेख सलीना सुलताना को हराया


