Ranchi : रांची नगर निगम के वार्ड 38 में चुनावी मुकाबला काफी रोमांचक साबित हुआ । मतगणना के दौरान जैसे-जैसे वोटों की गिनती बढ़ी, अवधेश ठाकुर ने अपने विरोधियों पर लगातार बढ़त बनाई और अंत में विजयी घोषित हुए। इतने दिनों की मेहनत के बाद जीत ने ख़ुशी का रंग और बढ़ा दिया।
शुरुआती दौर से ही बढ़त
मतगणना शुरू होते ही अवधेश ठाकुर ने बढ़त बनाना शुरू कर दी थी। उनके समर्थक मतगणना केंद्र पर जमा होकर लगातार अपडेट ले रहे थे। शुरुआती दौर से ही उनका प्रदर्शन मजबूत रहा और अंतिम नतीजों तक उन्होंने इसे कायम रखा।
समर्थकों में खुशी का माहौल
अवधेश ठाकुर की जीत की खबर आते ही उनके समर्थक उत्साहित हो उठे। वार्ड में हल्का जश्न देखने को मिला और कई लोग सोशल मीडिया पर भी इस खबर को शेयर कर रहे थे।
प्रशासन की निगरानी में शांतिपूर्ण प्रक्रिया
मतगणना केंद्र पर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क रहा। सुरक्षा और स्टाफ की तैनाती से प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुई। सभी नतीजे आधिकारिक रूप से घोषित होने के बाद ही जश्न या कार्यक्रम की अनुमति होगी।
Also Read : रांची वार्ड 26 से प्रदीप कुमार की जीत, समर्थकों में जश्न का माहौल


