Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, एक ही परिवार के दो लोगों की मौत, पांच घायल
    ट्रेंडिंग

    ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, एक ही परिवार के दो लोगों की मौत, पांच घायल

    Team JoharBy Team JoharMay 9, 2024Updated:May 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना: औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र के सिंदुरिया मोड़ के समीप बुधवार यानी की 08 मई की देर रात तेज गति से आ रही एक स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी. जिसके बाद हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान सुभाष मंडल (38 ) और बबलू मंडल (45 ) झारखंड के चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के निवासी के रूप में हुई है.

    घायलों में इसी गांव के संदीप (16) पिता बौला भुइयां, बौला भुइयां की (38) पत्नी रेखा देवी, टुनटुन मंडल (35) पिता फकर भुइयां, फूलवंती देवी पति सुरेंद्र मंडल और बृजमोहन सिंह (40) गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र के सरोतर गांव निवासी के रूप में हुई है. ये सभी आपस में रिश्तेदार हैं. जानकारी के मुताबिक बबलू मंडल की तबीयत खराब थी और सभी स्कॉर्पियो से उन्हें इलाज के लिए बेंगलुरु लेकर गए थे.

    वहीं तबीयत ठीक होने के बाद सभी घर लौट रहे थे. रात में जैसे ही वे बारुण के सिंदुरिया मोड़ के पास पहुंचे तो अचानक खड़े ट्रक से टक्कर हो गई. हादसे की जानकारी मिलते ही एनएचएआई की एंबुलेंस ने अविलंब इसकी जानकारी सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर आशुतोष कुमार को दी. मौके पर एंबुलेंस पहुंची और सबको सदर अस्पताल लाया गया.

    जहां चिकित्सकों ने सुभाष मंडल और बबलू मंडल को मृत घोषित कर दिया. वहीं इसकी सुचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया. और शव का  परिजनों को सौंप दिया गया है. इस संबंध में औरंगाबाद एसपी स्वप्ना गौतम मेश्राम ने बताया कि रात में घटना घटी है. सूचना मिलने पर बारुण थाना पुलिस और औरंगाबाद पुलिस को अलर्ट किया गया. सभी घायलों को इलाज के लिए लाया गया. कुछ घायलों की हालत गंभीर है.

    घायल ट्रक परिवार मौत स्कॉर्पियो
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal : 09 May 2024 : मेष से लेकर मीन तक जानें सभी राशियों का राशिफल
    Next Article मतदान केंद्र परिसर में सिगरेट, बीड़ी, गुटखा रहेगा बैन, सख्ती से पालन कराने का आदेश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर दान चोरीः अब जाकर आई RSS की प्रतिक्रिया, क्या बोले दत्तात्रेय होसबोले ?

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः एसआईआर पर क्यों और क्या सवाल उठा रहे हैं सामाजिक कार्यकर्ता?

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आम नागरिक बीजेपी मुर्दाबाद और अमित शाह मुर्दाबाद जैसे नारे क्यों नहीं लगा सकते : जस्टिस माधव जामदार की टिप्पणी चर्चा में

    July 3, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.