चाईबासा/रांची: झारखंड के घने सारंडा जंगलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच चल रही मुठभेड़ के बीच नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए IED का इस्तेमाल कर हमला किया। इस विस्फोट की चपेट में आने से सीआरपीएफ की प्रतिष्ठित कोबरा बटालियन का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसकी पहचान अभिनव कुमार के रूप में हुई है।
चाईबासा के एसपी अमित रेनू ने पुष्टि की है कि यह घटना उस समय हुई जब सुरक्षा बल जंगल के भीतर सर्च अभियान चला रहे थे और तभी नक्सलियों द्वारा बिछाए गए IED में जोरदार धमाका हो गया। घायल जवान को तत्काल मौके से निकालकर जंगल से बाहर लाया गया और अब बेहतर चिकित्सकीय सुविधाओं के लिए उन्हें एयरलिफ्ट कर रांची भेजा जा रहा है।
बुधवार सुबह करीब 10 बजे से शुरू हुए एक संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान यह मुठभेड़ हुआ, जिसमें अब तक कुल छह जवान घायल हो चुके हैं। बुधवार शाम को ही चार घायल जवानों को पहले दौर में एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया था और गुरुवार को छठे घायल जवान को उपचार के लिए भेजा जा रहा है।
सारंडा का यह क्षेत्र शुरू से ही अत्यधिक नक्सल प्रभावित माना जाता रहा है, जहाँ नक्सली घने जंगलों की भौगोलिक स्थिति का लाभ उठाकर सुरक्षा बलों के रास्ते में आईईडी बिछाते हैं।
Also Read : गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा : तीन ट्रकों की टक्कर के बाद लगी आग, चालक-खलासी की जलकर मौ’त


