Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा : तीन ट्रकों की टक्कर के बाद लगी आग, चालक-खलासी की जलकर मौ’त
    जोहार ब्रेकिंग

    गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा : तीन ट्रकों की टक्कर के बाद लगी आग, चालक-खलासी की जलकर मौ’त

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 16, 2026Updated:April 16, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Giridih : गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुलगो टोल प्लाजा के पास गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां तीन ट्रकों की आपस में टक्कर हो गई, जिसके बाद तीनों वाहनों में आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि एक ट्रक के चालक और खलासी वाहन में ही फंस गए और बाहर नहीं निकल सके। कुछ ही देर में दोनों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे में दो ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो गए, जबकि एक ट्रक आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। मृतकों की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है।

    टोल प्लाजा के पास खड़े थे कई ट्रक

    जानकारी के अनुसार, कुलगो टोल प्लाजा के पास सड़क किनारे कई ट्रक खड़े थे। ट्रकों के चालक और उपचालक वहीं आराम कर रहे थे। इसी दौरान बगोदर की ओर से डुमरी की तरफ आ रहा गुड़ लदा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित हो गया और उसने सड़क किनारे खड़े मक्का लदे ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मक्का लदा ट्रक आगे खड़े कोयला लदे ट्रक से जा टकराया। इसके बाद तीनों ट्रक आपस में भिड़ गए।

    टक्कर के तुरंत बाद लगी आग, उठीं ऊंची लपटें

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के तुरंत बाद ट्रकों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और लपटें काफी ऊंचाई तक उठने लगीं। आग की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि कोई भी व्यक्ति पास जाकर मदद नहीं कर सका। गुड़ लदे ट्रक में फंसे चालक और खलासी बाहर नहीं निकल पाए और आग में जलकर उनकी मौत हो गई।

    स्थानीय लोगों ने किया प्रयास, दमकल ने पाया काबू

    घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए और आग बुझाने की कोशिश करने लगे, लेकिन आग बहुत ज्यादा फैल चुकी थी। सूचना मिलते ही डुमरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को जानकारी दी गई। दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

    एक चालक घायल, अस्पताल में भर्ती

    इस हादसे में एक अन्य ट्रक चालक भी घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत रेफरल अस्पताल, डुमरी में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार घायल की हालत फिलहाल स्थिर है।

    कुछ देर बाधित रहा यातायात

    हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर आवागमन प्रभावित हुआ। पुलिस ने स्थिति संभाली और धीरे-धीरे यातायात सामान्य कराया।

    पुलिस जांच में जुटी

    डुमरी के एसडीपीओ सुमित प्रसाद ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

    Also Read : सरकारी स्कूल के प्राचार्य पर छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, थाने में शिकायत

    Horrific Road Accident in Giridih: Fire Erupts After Three-Truck Collision; Driver and Helper Burn to Death गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा: तीन ट्रकों की टक्कर के बाद लगी आग चालक-खलासी की जलकर मौत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडिप्लोमा-इन-फार्मेसी परीक्षा को लेकर रांची के इस इलाके में निषेधाज्ञा लागू
    Next Article भ्रष्ट और गालीबाज अफसरों के लिए कानून ही बना दें हेमंत जी : बाबूलाल मरांडी

    Related Posts

    क्राइम

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026
    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    क्राइम

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC 11वीं-13वीं और फूड सेफ्टी नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    Latest Posts

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.