Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सरकारी स्कूल के प्राचार्य पर छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, थाने में शिकायत
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकारी स्कूल के प्राचार्य पर छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, थाने में शिकायत

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 16, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : हजारीबाग जिले के चरही थाना क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल के प्राचार्य पर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि स्कूल की 12 से अधिक छात्राओं ने पढ़ाई के दौरान शारीरिक छेड़खानी का आरोप लगाया है। मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है।

    चाइल्ड हेल्पलाइन पर की गई थी शिकायत

    पीड़ित छात्राओं के अनुसार, घटना 11 अप्रैल की है। दो छात्राओं ने सबसे पहले चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद मामले की जानकारी बाल संरक्षण से जुड़ी टीम को मिली। सूचना मिलने पर आयोग की टीम चरही पुलिस के साथ स्कूल पहुंची और प्रारंभिक जांच की। जांच के दौरान कई छात्राओं ने आरोपों की पुष्टि की।

    बाल कल्याण समिति के सामने दर्ज कराया बयान

    मामले की गंभीरता को देखते हुए बुधवार को छात्राओं को हजारीबाग स्थित बाल कल्याण समिति (CWC) के पास बयान और गवाही के लिए ले जाया गया। समिति में छात्राओं ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। बाल कल्याण समिति में कार्यरत विनीत जैन ने बताया कि चाइल्ड हेल्पलाइन में शिकायत मिलने के बाद प्रक्रिया के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है और चरही थाना को एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा गया है।

    संगठन ने थाने में दिया आवेदन

    इस मामले को लेकर संपूर्ण संकट मोचन संगठन की अध्यक्ष अमीषा प्रसाद ने चरही थाना में लिखित आवेदन दिया है। आवेदन देने के दौरान पंचायत समिति सदस्य आशा राय और शक्ति देवी भी मौजूद थीं। आवेदन में प्राचार्य की भूमिका की जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। अमीषा प्रसाद ने बताया कि संगठन की टीम स्कूल पहुंची थी, जहां जांच के दौरान 24 से अधिक छात्राओं ने प्राचार्य पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी दावा किया कि प्राचार्य ने छात्राओं को धमकी दी थी कि अगर घर में बताया तो परिणाम बुरा होगा।

    ग्रामीणों और अभिभावकों में बढ़ी चिंता

    मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों और अभिभावकों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों ने स्कूल में बच्चों की सुरक्षा को लेकर कड़ी निगरानी की मांग की है। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल जैसी जगह पर बच्चों के साथ इस तरह की घटना बेहद गंभीर है और दोषी पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

    पुलिस ने जांच शुरू की

    चरही थाना प्रभारी कुंदनकांत विमल ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है और स्कूल के अन्य छात्रों व कर्मचारियों से भी पूछताछ की संभावना है।

    Also Read : स्वर्णरेखा नदी किनारे फिर मिला द्वितीय विश्व युद्ध का जिंदा बम, सेना की टीम बुलाने की तैयारी

    Government School Principal Accused of Molesting Female Students; Complaint Filed at Police Station थाने में शिकायत सरकारी स्कूल के प्राचार्य पर छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबालू अनलोड कर लौट रहे ट्रैक्टर ने दो युवकों को मा’री टक्कर, दोनों की मौ’त
    Next Article डिप्लोमा-इन-फार्मेसी परीक्षा को लेकर रांची के इस इलाके में निषेधाज्ञा लागू

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली प्रोटेस्ट में अब तक 1500 से अधिक लोग डिटेन, पूर्व मुख्यमंत्रियों से लेकर पत्रकारों तक पर कार्रवाई

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: मानसिक रोगियों में 90 परसेंट तक को नहीं मिलता इलाज, ये हम नहीं, भारत की संसद कह रही है

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने नेमरा पहुंचकर हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

    October 10, 2026
    खेल-सिनेमा

    रोहिणी खाडिलकर: भारतीय शतरंज की वह पहली विद्रोही नायिका, जिसने पुरुषों के गढ़ में फतह हासिल की

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके दिल्ली एयरपोर्ट पर डिटेन, सौरव दास और आशुतोष रांका भी हिरासत में

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ध्रुव राठी को घर से उठाकर ले गई पुलिस, CJP के दावे से मचा हड़कंप

    October 10, 2026
    Latest Posts

    दिल्ली प्रोटेस्ट में अब तक 1500 से अधिक लोग डिटेन, पूर्व मुख्यमंत्रियों से लेकर पत्रकारों तक पर कार्रवाई

    October 10, 2026

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: मानसिक रोगियों में 90 परसेंट तक को नहीं मिलता इलाज, ये हम नहीं, भारत की संसद कह रही है

    October 10, 2026

    झारखंड : केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने नेमरा पहुंचकर हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

    October 10, 2026

    रोहिणी खाडिलकर: भारतीय शतरंज की वह पहली विद्रोही नायिका, जिसने पुरुषों के गढ़ में फतह हासिल की

    October 10, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके दिल्ली एयरपोर्ट पर डिटेन, सौरव दास और आशुतोष रांका भी हिरासत में

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.