Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बालू अनलोड कर लौट रहे ट्रैक्टर ने दो युवकों को मा’री टक्कर, दोनों की मौ’त
    जोहार ब्रेकिंग

    बालू अनलोड कर लौट रहे ट्रैक्टर ने दो युवकों को मा’री टक्कर, दोनों की मौ’त

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 16, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Garhwa : गढ़वा जिले में अवैध बालू ढुलाई का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। बुधवार रात गढ़वा थाना क्षेत्र के महुलिया पंचायत में तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़े दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया।

    स्कूल के पास हुआ हादसा

    जानकारी के अनुसार, महुलिया निवासी 26 वर्षीय राहुल चौधरी (पिता बिंदु चौधरी) और 31 वर्षीय नंदलाल राम (पिता महेंद्र राम) बुधवार रात करीब 10:30 बजे महुलिया स्कूल के पास अपनी मोपेड के साथ खड़े थे। दोनों युवक आंबेडकर जयंती को लेकर निकाले गए जुलूस में शामिल होकर घर लौट रहे थे।

    रॉन्ग साइड से आया ट्रैक्टर

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उसी दौरान एक ट्रैक्टर (संख्या JH 14 K 5795) बालू अनलोड कर वापस लौट रहा था। ट्रैक्टर तेज गति में था और गलत दिशा से आ रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़े दोनों युवकों को जोरदार टक्कर मार दी।

    मौके पर ही राहुल की मौत

    टक्कर इतनी तेज थी कि राहुल चौधरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं नंदलाल राम गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने तुरंत उसे सदर अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी भी मौत हो गई।

    गांव में पसरा मातम

    हादसे की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। दोनों युवकों की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    पुलिस को दी गई सूचना

    घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। ट्रैक्टर चालक के फरार होने की बात सामने आ रही है। पुलिस ट्रैक्टर को जब्त करने और चालक की पहचान करने की कार्रवाई कर रही है।

    अवैध बालू ढुलाई पर उठे सवाल

    इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय क्षेत्र में अवैध बालू ढुलाई लगातार हो रही है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। लोगों ने प्रशासन से इस पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    Also Read : स्वर्णरेखा नदी किनारे फिर मिला द्वितीय विश्व युद्ध का जिंदा बम, सेना की टीम बुलाने की तैयारी

    Tractor Returning After Unloading Sand Strikes Two Youths; Both Die दोनों की मौत बालू अनलोड कर लौट रहे ट्रैक्टर ने दो युवकों को मारी टक्कर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्वर्णरेखा नदी किनारे फिर मिला द्वितीय विश्व युद्ध का जिंदा बम, सेना की टीम बुलाने की तैयारी
    Next Article सरकारी स्कूल के प्राचार्य पर छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, थाने में शिकायत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: ‘कांग्रेस चुप्पी तोड़ो’ के नारों के साथ भाजपा महिला मोर्चा ने JNU मुद्दे पर घेरा कांग्रेस भवन

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन देवघर पहुंचे, एम्स के दीक्षांत समारोह में आदिवासी स्वास्थ्य और ग्रामीण सेवाओं पर दिया जोर

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली प्रोटेस्ट में अब तक 1500 से अधिक लोग डिटेन, पूर्व मुख्यमंत्रियों से लेकर पत्रकारों तक पर कार्रवाई

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: मानसिक रोगियों में 90 परसेंट तक को नहीं मिलता इलाज, ये हम नहीं, भारत की संसद कह रही है

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने नेमरा पहुंचकर हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

    October 10, 2026
    खेल-सिनेमा

    रोहिणी खाडिलकर: भारतीय शतरंज की वह पहली विद्रोही नायिका, जिसने पुरुषों के गढ़ में फतह हासिल की

    October 10, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: ‘कांग्रेस चुप्पी तोड़ो’ के नारों के साथ भाजपा महिला मोर्चा ने JNU मुद्दे पर घेरा कांग्रेस भवन

    October 10, 2026

    झारखंड: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन देवघर पहुंचे, एम्स के दीक्षांत समारोह में आदिवासी स्वास्थ्य और ग्रामीण सेवाओं पर दिया जोर

    October 10, 2026

    दिल्ली प्रोटेस्ट में अब तक 1500 से अधिक लोग डिटेन, पूर्व मुख्यमंत्रियों से लेकर पत्रकारों तक पर कार्रवाई

    October 10, 2026

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: मानसिक रोगियों में 90 परसेंट तक को नहीं मिलता इलाज, ये हम नहीं, भारत की संसद कह रही है

    October 10, 2026

    झारखंड : केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने नेमरा पहुंचकर हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.