Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बहन के घर जा रहे संतोष का बीच रास्ते में हुआ एक्सीडेंट, फिर…
    बिहार

    बहन के घर जा रहे संतोष का बीच रास्ते में हुआ एक्सीडेंट, फिर…

    Team JoharBy Team JoharJune 20, 2025Updated:June 20, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    संतोष
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Sarhasa : बिहार के सहरसा जिले में एक दुखद सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के सहरसा-मधेपुरा मुख्य मार्ग पर तिलावे धार पुल के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की  शिनाख्त संतोष कुमार साह (35) के रूप में हुई है, जो मोहनपुर, ढोली वार्ड नंबर 8 के निवासी थे।

    बहन के घर जा रहा था संतोष

    मिली जानकारी के अनुसार संतोष अपनी बहन के घर बैजनाथपुर जा रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर के कारण संतोष बाइक सहित डिवाइडर से जा टकराए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। संतोष बलवाहाट स्थित ग्रामीण बैंक में चपरासी के पद पर दैनिक मजदूर के रूप में कार्यरत थे। उनके भतीजे राजकुमार ने मीडिया को बताया कि यह हादसा इतना भयावह था कि संतोष को बचाने का कोई मौका नहीं मिला।

    परिजनों को आज मिली सूचना

    हादसे की सूचना पुलिस ने शुक्रवार सुबह चौकीदार के माध्यम से परिजनों को दी। इस खबर ने संतोष के परिवार में कोहराम मचा दिया। संतोष के तीन बच्चे दो बेटे और एक बेटी हैं, जिनका भरण-पोषण उनकी कमाई पर निर्भर था। इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

    चालक की तलाश में छानबीन शुरू

    पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए सहरसा सदर अस्पताल भेज दिया है और अज्ञात वाहन के चालक की तलाश में छानबीन शुरू कर दी है। बैजनाथपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।

    Also Read : कमला मेडिकल में लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

    accident news Accident Spot. Baijnathpur Bihar Bihar news bike accident bike rider death Local News Road Accident road safety Rural Area Saharsa Saharsa-Madhepura road Tilave Dhaar bridge traffic accident tragic incident Unknown Vehicle अज्ञात वाहन ग्रामीण क्षेत्र ट्रैफिक दुर्घटना तिलावे धार पुल दुखद घटना दुर्घटना स्थल बाइक चालक बाइक दुर्घटना बिहार बिहार न्यूज बैजनाथपुर मौत सड़क दुर्घटना सड़क सुरक्षा सड़क हादसा सहरसा सहरसा-मधेपुरा मार्ग स्थानीय समाचार हादसा समाचार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबारात से लौट रहे 9 लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौ’त
    Next Article मूसलाधार बारिश से रेल सेवाएं बाधित, कई ट्रेनें रद्द, कुछ के समय और रूट में बदलाव…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग: बिहार भेजी जा रही 10 हजार लीटर अवैध शराब धराया, तीन तस्कर गिरफ्तार

    July 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    Latest Posts

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026

    मिसिर बेसरा का करीबी 25 लाख इनामी अजय महतो गिरफ्तार, नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका

    July 17, 2026

    जामताड़ा में प्रसूता और नवजात की मौत से बवाल, मरांडी ने सरकार को घेरा

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.