Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बालू माफियाओं का हमला, खनन विभाग के दो सैफ जवानों को स्कॉर्पियो से कुचला; एक की मौ’त, दूसरा गंभीर
    बिहार

    बालू माफियाओं का हमला, खनन विभाग के दो सैफ जवानों को स्कॉर्पियो से कुचला; एक की मौ’त, दूसरा गंभीर

    Team JoharBy Team JoharNovember 18, 2025No Comments2 Mins Read63
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बालू
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : पटना में बीती देर रात बालू माफियाओं ने खनन विभाग के दो सैफ जवानों पर हमला कर दिया। स्कॉर्पियो से कुचलने की इस घटना में एक जवान की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज चल रहा है। यह घटना पालीगंज अनुमंडल के दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र की है।

    जानकारी के अनुसार, खनन विभाग की टीम काब गांव में अवैध बालू खनन के खिलाफ चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक बालू लदे ट्रैक्टर को रोका गया। दो सैफ जवान जब्त ट्रैक्टर को थाने ला रहे थे। इसी बीच ट्रैक्टर मालिक और उसके साथियों ने वाहन छुड़ाने की कोशिश की। विवाद बढ़ा और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसी दौरान माफियाओं ने स्कॉर्पियो से दोनों जवानों को कुचल दिया और फरार हो गए।

    घटना में गंभीर रूप से घायल जवानों को तुरंत PMCH ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान जवान दुखहरन पासवान की मौत हो गई। घायल जवान लक्ष्मण सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है।

    स्कॉर्पियो जब्त, आरोपी फरार

    पुलिस ने घटना में प्रयोग की गई स्कॉर्पियो को बरामद कर लिया है, लेकिन आरोपी अब भी फरार हैं। गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। थानाप्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि रात करीब 12:30 बजे सूचना मिली कि बालू माफिया जब्त ट्रैक्टर छुड़ाने के दौरान जवानों से मारपीट कर रहे हैं। इसके बाद स्कॉर्पियो सवारों ने दोनों जवानों को कुचल दिया।

    SIT कर रही जांच

    ASP शिवम धाकड़ ने बताया कि मामले की जांच के लिए SIT बनाई गई है। दुल्हिनबाजार थाना में FIR दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे। यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि बालू माफिया कितने बेखौफ होकर कानून-व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं।

    Also Read : 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से किसानों की धान की फसल जलकर राख

    Sand mafia attacks two mining department personnel crushed by a Scorpio; one dead the other critical खनन विभाग के दो सैफ जवानों को स्कॉर्पियो से कुचला; एक की मौत दूसरा गंभीर बालू माफियाओं का हमला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article11 हजार वोल्ट का तार गिरने से किसानों की धान की फसल जलकर राख
    Next Article जमशेदपुर में चोरी की घटनाओं का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    ट्रेंडिंग

    पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अचानक मीसा भारती के समर्थन में क्यों आए प्रशांत किशोर… जानें पूरा मामला

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: BPSC TRE-4 में पदों की बढ़ोतरी के बाद भी बवाल, CTET मौका और ग्रुप-D की रुकी बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री व सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सम्राट सरकार को समर्थन देने पर शर्मिंदा हूँ : चिराग पासवान

    September 27, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026

    दिल्ली दंगों के दौरान हेट स्पीच फैलाने वाले नेताओं के खिलाफ नहीं होगी कार्रवाईः दिल्ली हाईकोर्ट

    October 5, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.