Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»11 हजार वोल्ट का तार गिरने से किसानों की धान की फसल जलकर राख
    झारखंड

    11 हजार वोल्ट का तार गिरने से किसानों की धान की फसल जलकर राख

    Team JoharBy Team JoharNovember 18, 2025No Comments2 Mins Read9
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    11 हजार वोल्ट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : कोडरमा जिले के जयनगर प्रखंड के डंडाडीह पंचायत के कंझियाडीह गांव में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। खलिहान में रखी तैयार धान की फसल पर अचानक 11 हजार वोल्ट का हाई टेंशन तार गिर गया, जिससे लगभग आधा दर्जन किसानों की फसल जलकर नष्ट हो गई।

    नुकसान उठाने वाले किसानों में कुलेश्वर राणा, कौलेश्वर साव, कुंती देवी, फूलमती देवी, सुंदरी देवी और पुष्पा देवी शामिल हैं। ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के वक्त खलिहान में कोई किसान या जानवर मौजूद नहीं था, वरना बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

    किसानों ने बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहराया

    किसानों का कहना है कि हाई टेंशन लाइन को गांव के ठीक ऊपर से ले जाना बिजली विभाग की लापरवाही है। उनका कहना है कि खलिहान वर्षों से इसी जगह है, फिर भी तार को सुरक्षित मार्ग से नहीं ले जाया गया। किसानों ने विभाग से लाखों रुपए के नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है और जल्द पत्र लिखकर शिकायत करने की तैयारी में हैं।

    पीड़ितों को तत्काल राहत

    गांव के मुखिया प्रतिनिधि महेश साव ने बताया कि वे किसानों के साथ एमओ से मिले, जहां पीड़ितों को 10-10 किलो अनाज देने का निर्देश दिया गया है। साथ ही आपदा प्रबंधन के तहत सीओ से मिलकर मदद दिलाने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग से भी किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की जाएगी।

    किसानों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग की है।

    Also Read : मतदाता सूची की पैतृक मैपिंग में तेजी लाने के निर्देश, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

     

    11 हजार वोल्ट का तार गिरने से किसानों की धान की फसल जलकर राख
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमतदाता सूची की पैतृक मैपिंग में तेजी लाने के निर्देश, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की समीक्षा बैठक
    Next Article बालू माफियाओं का हमला, खनन विभाग के दो सैफ जवानों को स्कॉर्पियो से कुचला; एक की मौ’त, दूसरा गंभीर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    क्राइम

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली के बाद झारखंड की बारी, 14वीं JPSC पर जयराम ने उठाये सवाल

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मतदाता सूची में नाम कटने के दावे पर चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, आदिवासी जनाधिकार महासभा ने दिया ऐप्प का हवाला

    July 21, 2026
    क्राइम

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026
    Latest Posts

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.