Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»लालू यादव पर सम्राट चौधरी का तंज : “हेमा मालिनी के गाल नहीं, ओमपुरी के गाल जैसी सड़के बनाईं”
    बिहार

    लालू यादव पर सम्राट चौधरी का तंज : “हेमा मालिनी के गाल नहीं, ओमपुरी के गाल जैसी सड़के बनाईं”

    Team JoharBy Team JoharNovember 2, 2025No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सम्राट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार के डिप्टी CM  सम्राट चौधरी ने कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में जेडीयू प्रत्याशी और मंत्री महेश्वर हजारी के समर्थन में आयोजित जनसभा में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर तीखा हमला बोला। सभा के दौरान उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “लालू यादव अपने शासनकाल में कहा करते थे कि बिहार में सड़के हेमा मालिनी के गाल जैसी बनाएंगे, लेकिन हकीकत में ओमपुरी के गाल जैसी गड्ढेदार सड़के बना दीं।”

    ‘बिहार को जंगलराज से बचाना है’

    सम्राट चौधरी ने लोगों से अपील की कि वे बिहार को फिर से जंगलराज में जाने से बचाएं और एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनाएं। उन्होंने कहा कि “भारत को कभी सोने की चिड़िया कहा जाता था। पहले इसे मुगलों ने लूटा, फिर अंग्रेजों ने और बाद में कांग्रेस ने। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास की राह पर है।”

    ‘तेजस्वी के माता-पिता ने सिर्फ 94 हजार लोगों को नौकरी दी’

    राजद नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि “तेजस्वी के माता-पिता ने 15 साल बिहार पर शासन किया, लेकिन उस दौरान सिर्फ 94 हजार लोगों को सरकारी नौकरी दी गई। वहीं नीतीश कुमार ने 20 सालों में एक करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार दिया है। राजद के शासन में जनता को सिर्फ लूट का ही अनुभव हुआ।”

    ‘नीतीश कुमार बेदाग नेता हैं’ – मनीष वर्मा

    जनसभा में जदयू की राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व आईएएस अधिकारी मनीष वर्मा ने कहा कि “20 साल के नीतीश शासन में आज तक उन पर कोई दाग नहीं लगा है। वे एक बेदाग और ईमानदार नेता हैं।” उन्होंने कहा कि “जंगलराज के लोग एक बार फिर सत्ता में आना चाहते हैं ताकि फिर से वही अराजकता का दौर लौट आए, लेकिन जनता ऐसा नहीं होने देगी।” सभा को जहानाबाद के पूर्व सांसद अरुण कुमार ने भी संबोधित किया और एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में मतदान की अपील की।

    Also Read :अनंत सिंह के गिरफ्तार होते ही सुर्खियों में आ गये जुड़वा बेटे… जानें क्यों

    not Hema Malini's cheeks" Samrat Chaudhary's jibe at Lalu Yadav: "He built roads like Om Puri's cheeks ओमपुरी के गाल जैसी सड़के बनाईं" लालू यादव पर सम्राट चौधरी का तंज : "हेमा मालिनी के गाल नहीं
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअनंत सिंह के गिरफ्तार होते ही सुर्खियों में आ गये जुड़वा बेटे… जानें क्यों
    Next Article यूक्रेन का रूस पर बड़ा ड्रोन हमला, ब्लैक सी के तुआप्से पोर्ट में लगी आ’ग

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026
    झारखंड

    TDPL की परीक्षाएं रद्द होने पर कांग्रेस नेताओं ने सीएम हेमंत सोरेन का जताया आभार, कहा- युवाओं के हित में बड़ा फैसला

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC मामले में CBI जांच से कम कुछ भी मंजूर नहीं – बाबूलाल मरांडी

    August 18, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी अध्यक्ष को जनवरी माह में ही मिल गई थी परीक्षा में घोटाले की शिकायत, दबा दिया गया मामले को

    August 18, 2026
    Latest Posts

    Breaking आंदोलन हो सकता है स्थगित, अगले 60 दिन का समय छात्रों ने दिया सरकार को

    August 19, 2026

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.