Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»अनंत सिंह के गिरफ्तार होते ही सुर्खियों में आ गये जुड़वा बेटे… जानें क्यों
    बिहार

    अनंत सिंह के गिरफ्तार होते ही सुर्खियों में आ गये जुड़वा बेटे… जानें क्यों

    Team JoharBy Team JoharNovember 2, 2025No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अनंत
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार की राजनीति में मोकामा विधानसभा सीट हमेशा से चर्चा में रही है। इस सीट पर करीब 30 साल से बाहुबली नेता अनंत सिंह का दबदबा रहा है। अब दुलारचंद यादव हत्याकांड में अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद इलाके की सियासत फिर गर्मा गई है।शनिवार की देर रात पटना पुलिस ने जेडीयू के विवादित नेता अनंत सिंह को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के तुरंत बाद बिहार की राजनीतिक गलियों में हलचल मच गई और आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मोकामा की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।

    दिलीप सिंह से शुरू हुई परिवार की सियासी विरासत

    अनंत सिंह चार भाइयों में सबसे छोटे हैं। उनके परिवार की राजनीतिक शुरुआत उनके बड़े भाई दिलीप सिंह ने की थी। दिलीप सिंह ने 1985, 1990 और 1995 में मोकामा से लगातार तीन बार विधानसभा चुनाव जीते थे। 2000 में उनकी टक्कर बाहुबली नेता सूरजभान सिंह से हुई, जिसमें उन्हें हार मिली। इसके बाद 2005 में अनंत सिंह ने पहली बार चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। तब से लेकर 2020 तक मोकामा सीट पर उनका दबदबा कायम रहा।

    विवादों और आपराधिक मामलों में घिरे रहे अनंत सिंह

    अनंत सिंह का राजनीतिक सफर कई विवादों और आपराधिक मामलों से जुड़ा रहा है। 2022 में एक आपराधिक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद उनकी विधायकी रद्द कर दी गई थी। इसके बाद उनकी पत्नी नीलम देवी ने राजद के टिकट पर मोकामा उपचुनाव जीता और वर्तमान में वह मोकामा की विधायक हैं।

    अब बेटे संभाल सकते हैं राजनीतिक विरासत

    अनंत सिंह के जुड़वा बेटे अंकित सिंह और अभिषेक सिंह दिल्ली में रहते हैं और पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएट हैं। हाल ही में बेटे ने कहा था, “फिलहाल पापा मोकामा की जनता की सेवा कर रहे हैं। अभी मेरी उम्र नहीं है, लेकिन मौका मिला तो मैं भी जनता की सेवा करूंगा।” अब पिता की गिरफ्तारी के बाद माना जा रहा है कि बेटे अनंत सिंह की राजनीतिक विरासत आगे बढ़ा सकते हैं।

    मोकामा की राजनीति में बढ़ी प्रतिस्पर्धा

    मोकामा सीट लंबे समय से बाहुबली राजनीति और परिवारवाद की छवि लिए हुए है। अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद यह सीट 2025 के चुनाव में और भी रोचक और प्रतिस्पर्धी बन गई है। विपक्षी दल इस स्थिति का राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि एनडीए और राजद दोनों ही इस सीट पर अपनी रणनीति बनाने में जुट गए हैं।

    Also Read : भागलपुर में दो परिवारों के बीच भिड़ंत, छह लोग घायल

    Anant Singh's twin sons hit the headlines after his arrest... find out why अनंत सिंह के गिरफ्तार होते ही सुर्खियों में आ गये जुड़वा बेटे... जानें क्यों
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभागलपुर में दो परिवारों के बीच भिड़ंत, छह लोग घायल
    Next Article लालू यादव पर सम्राट चौधरी का तंज : “हेमा मालिनी के गाल नहीं, ओमपुरी के गाल जैसी सड़के बनाईं”

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक देश, एक चुनाव पर सिटिंग जजों से अनौपचारिक चर्चा से पीछे क्यों हटा सुप्रीम कोर्ट?

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ओडिशा : पहली बार पाली भाषा के अध्ययन और संरक्षण के लिए कोरापुट में बनेगा सेंटर ऑफ एक्सलेंस, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टीएमसी ने गंवाई दो संसदीय समितियों की अध्यक्षता, एक बीजेपी और दूसरी बागी गुट के पास

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    उत्तराखंड के बाद यूसीसी लागू करने वाला दूसरा राज्य बना गुजरात

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बापू के सिद्धांत के साथ समाज के अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति के साथ है सरकार : हेमंत सोरेन

    October 2, 2026
    Latest Posts

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026

    एक देश, एक चुनाव पर सिटिंग जजों से अनौपचारिक चर्चा से पीछे क्यों हटा सुप्रीम कोर्ट?

    October 3, 2026

    ओडिशा : पहली बार पाली भाषा के अध्ययन और संरक्षण के लिए कोरापुट में बनेगा सेंटर ऑफ एक्सलेंस, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.