Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पलामू में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाह, पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ उमड़ी
    झारखंड

    पलामू में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाह, पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ उमड़ी

    Team JoharBy Team JoharMarch 7, 2026Updated:March 7, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पलामू
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू में अचानक शनिवार को पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर अफवाह फैल गई। इसके बाद देखते ही देखते सैकड़ों लोग पेट्रोल पंपों पर पहुंच गए और टंकी फुल करवाने के लिए लंबी कतारें लग गईं। अफवाह यह थी कि ईरान में युद्ध के कारण जल्द ही ईंधन की कीमत बढ़ सकती है और देश में पेट्रोल-डीजल की कमी होने वाली है।

    पेट्रोल पंपों पर बेकाबू हालात

    पांकी इलाके के पेट्रोल पंप पर काम करने वाले विवेक कुमार ने बताया कि अफवाह फैलते ही भारी भीड़ उमड़ गई। पांकी में तीन पेट्रोल पंप हैं, लेकिन केवल दो पर ही ईंधन उपलब्ध था। कुछ लोग पेट्रोल और डीजल को जार में भरकर ले जा रहे थे। स्थानीय निवासी नीरज कुमार ने बताया कि अफवाह के चलते पेट्रोल और डीजल के दाम 150 से 160 रुपये प्रति लीटर दिखाई दिए। दरअसल, 4 मार्च को होली थी और कई पेट्रोल पंप बंद थे। इसके चलते सप्लाई बाधित हुई थी, लेकिन शुक्रवार से स्थिति सामान्य हो गई थी।

    अफवाह पर पलामू पेट्रोल पंप यूनियन का बयान

    पलामू में कुल 65 पेट्रोल पंप हैं और रोजाना लगभग 1,95,000 लीटर पेट्रोल-डीजल की खपत होती है। पलामू पेट्रोल पंप यूनियन के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने साफ कहा कि पेट्रोल और डीजल की कोई किल्लत नहीं है। पहले खूंटी से लोडिंग होती थी, लेकिन तकनीकी कारणों से अब जसीडीह से लोडिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाकर लोगों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त मात्रा मौजूद है और कोई आपात स्थिति नहीं है।

    Also Read : पाकुड़: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Crowd diesel Fuel Price Fuel Rumour Fuel Shortage Holi holiday Jharkhand news palamu Palamu Petrol Pump Union Panki Petrol Petrol Diesel Supply Petrol Pump reaction to rumours Vinod Kumar Singh अफवाहों पर प्रतिक्रिया ईंधन अफवाह ईंधन की किल्लत ईंधन दाम झारखंड न्यूज डीजल पलामू पलामू पेट्रोल पंप यूनियन पांकी पेट्रोल पेट्रोल डीजल सप्लाई पेट्रोल पंप भीड़ विनोद कुमार सिंह होली छुट्टी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनाबालिग को अगवा कर तीन दिनों तक की दरिंदगी, तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
    Next Article दुमका में बनने जा रहा राज्य का सबसे आधुनिक तारामंडल, जल्द मिलेगा जनता को अनुभव

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, जानिए कौन कहां गया

    October 6, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026
    आदिवासी

    ‘पट्टा लेकर ही लौटेंगे…’: जोहार लाइव की रिपोर्ट के बाद लातेहार में 10-15 साल से अटके 2 हजार से ज्यादा दावों को लेकर डीएफओ ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

    October 6, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जीजा, साला, ससुर और सिंडिकेट… JSSC-CGL पेपर लीक में निकला अनोखा कनेक्शन, आरोपी सफल अभ्यर्थी दीपक ने चयन के बाद दिए 19 लाख

    October 6, 2026
    झारखंड

    CM हेमंत सोरेन को मिला दुर्गा पूजा का न्योता, बोले- विसर्जन में रखें पर्यावरण का खास खयाल

    October 6, 2026
    Latest Posts

    झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, जानिए कौन कहां गया

    October 6, 2026

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026

    भाजपा समर्थकों ने 122 लोगों के नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 जमा करने की कोशिश की : ओवैसी

    October 6, 2026

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026

    ‘पट्टा लेकर ही लौटेंगे…’: जोहार लाइव की रिपोर्ट के बाद लातेहार में 10-15 साल से अटके 2 हजार से ज्यादा दावों को लेकर डीएफओ ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.