Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»नाबालिग को अगवा कर तीन दिनों तक की दरिंदगी, तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
    क्राइम

    नाबालिग को अगवा कर तीन दिनों तक की दरिंदगी, तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 7, 2026Updated:March 7, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दुष्कर्म
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Pakur : पाकुड़ जिले के मालपहाड़ी ओपी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) निधि द्विवेदी ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की थी। अभी तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

    घटना कैसे हुई

    जानकारी के अनुसार यह घटना 17 फरवरी को हुई थी। मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के पोचाथोल गांव की एक दुकान से सामान लाने के दौरान छह युवकों ने नाबालिग लड़की को जबरन हाईवा वाहन में उठाया और दो-तीन दिन तक अलग-अलग जगहों पर उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया। घटना के बाद गांव में पंचायत बुलाकर मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया था, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद पीड़िता ने 6 मार्च को थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

    पुलिस की कार्रवाई

    एसपी निधि द्विवेदी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद उन्होंने मालपहाड़ी ओपी प्रभारी राहुल गुप्ता, पुलिस निरीक्षक परमहंस प्रसाद, सहायक निरीक्षक मंगल किसको, सुभाजित कुमार, अयोध्या राम, प्रदीप कुमार और सुनील रजक की टीम गठित की। तकनीकी जांच और सुरागों के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों – दशरथ किसको, शक्ल टुडू और प्रधान मरांडी- को गिरफ्तार किया। शक्ल टुडू और प्रधान मरांडी को महेशपुर थाना क्षेत्र से पकड़ा गया। एसपी ने बताया कि बाकी तीन आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द ही की जाएगी। जिस हाईवा वाहन में घटना हुई थी, उसे भी जब्त कर लिया गया है। आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और फिलहाल उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है। कांड संख्या 37/26 के तहत, धारा 70(2) बीएनएस और 4 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    पुलिस का संदेश

    पुलिस ने पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है और आम लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत थाने को दें।

    Also Read : एग्रोटेक मेला का उद्घाटन करने मुख्यमंत्री से मिले बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति

    arrests Bihar-Jharkhand border child safety Crime news Criminal Case gang rape high-profile case investigation law enforcement minor Pakur POCSO Act police action rural crime sexual assault
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीएम हेमंत से मिले BAU के कुलपति, एग्रोटेक मेला के उद्घाटन का दिया न्योता
    Next Article पलामू में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाह, पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ उमड़ी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026
    क्राइम

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026
    ट्रेंडिंग

    वंदे मातरम् पर सियासत छोड़ो, बेरोजगारी-बाढ़ पर ध्यान दो : मायावती

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, 1,932 चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    World Senior citizen day: 2036 तक देश में 23 करोड़ बुजुर्ग होंगे, लेकिन राहत कितनी?

    August 21, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: फ्लिपकार्ट पर लगा 5 लाख का जुर्माना, क्या ‘Assured’ टैग भी निकला धोखा?

    August 21, 2026

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.