Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»दुमका में बनने जा रहा राज्य का सबसे आधुनिक तारामंडल, जल्द मिलेगा जनता को अनुभव
    झारखंड

    दुमका में बनने जा रहा राज्य का सबसे आधुनिक तारामंडल, जल्द मिलेगा जनता को अनुभव

    Team JoharBy Team JoharMarch 7, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दुमका
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dumka :  झारखंड की उपराजधानी दुमका के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। लंबे इंतजार के बाद शहर में अत्याधुनिक और तकनीकी रूप से सुसज्जित तारामंडल (प्लैनेटेरियम) तैयार हो रहा है। इसका डेमो शुरू हो चुका है और बहुत जल्द लोग खगोल पिंडों और ब्रह्मांड से जुड़ी जानकारी प्रत्यक्ष रूप में देख सकेंगे।

    जापानी टेक्नीशियन और भारतीय विशेषज्ञ कर रहे काम

    इस तारामंडल में लगे उपकरण जापान की प्रतिष्ठित कंपनी RSA कोसमोस के जरिए कोनिका-मिनोल्टा द्वारा लगाए जा रहे हैं। कंपनी के दो एक्सपर्ट मिस्टर ताकेदा और मिस्टर उमेदा पिछले एक माह से कार्य को अंतिम रूप देने में लगे हैं। इसके अलावा भारत के कई वैज्ञानिक और विशेषज्ञ भी इस परियोजना पर काम कर रहे हैं। तारामंडल का निर्माण दुमका गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कैंपस में किया जा रहा है। भवन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और उपकरण लगते ही इंटीरियर डेकोरेशन का काम भी शुरू किया जाएगा।

    हाई-टेक सुविधाएं और डिजिटल तकनीक

    इस तारामंडल को पूरी तरह डिजिटल तकनीक से लैस किया जा रहा है। इसका टॉप स्क्रीन लगभग 15 मीटर का होगा और इसमें एक साथ करीब 150 लोग बैठ सकेंगे। आधुनिक ऑप्टोमेक्निकल प्रोजेक्टर प्रणाली के माध्यम से ग्रह, नक्षत्र और ब्रह्मांड के दृश्य प्रस्तुत किए जाएंगे। विशेषज्ञों का कहना है कि दुमका का यह तारामंडल रांची वाले से भी आधुनिक होगा और इसे हाइब्रिड तकनीक के साथ विकसित किया जा रहा है।

    शिक्षा और पर्यटन के लिए वरदान

    तारामंडल बनने के बाद दुमका और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को खगोल विज्ञान और अंतरिक्ष विज्ञान की जानकारी प्रत्यक्ष रूप में मिलेगी। स्टूडेंट्स को किताबों के अलावा सजीव दृश्य के माध्यम से ब्रह्मांड को समझने का अवसर मिलेगा। कुल मिलाकर यह तारामंडल शहर के लिए शैक्षणिक और पर्यटन केंद्र के रूप में भी विकसित होगा।

    12 साल के इंतजार के बाद खुशी

    स्थानीय लोग लंबे समय से इस परियोजना का इंतजार कर रहे थे। इसका शिलान्यास 2014 में तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया था। निर्माण कार्य में लंबे समय तक शिथिलता रही, लेकिन अब 12 साल बाद यह पूर्ण होने जा रहा है। डीसी अभिजीत सिन्हा ने बताया कि विभागों के समन्वय से प्रोजेक्टर और अन्य उपकरण तेजी से लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द दुमका के लोग इस अत्याधुनिक तारामंडल का अनुभव ले पाएंगे।

    Also Read : पलामू में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाह, पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ उमड़ी

    Abhijeet Sinha astronomy Digital Technology Dumka Dumka Government Polytechnic Educational Centre Japanese Technician Jharkhand news Konica-Minolta Planetarium Space Science State's Most Modern Planetarium Sub Capital Dumka Tourist Centre अंतरिक्ष विज्ञान अभिजीत सिन्हा उपराजधानी दुमका कोनिका-मिनोल्टा खगोल विज्ञान जापानी टेक्नीशियन झारखंड न्यूज डिजिटल तकनीक तारामंडल दुमका दुमका गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक पर्यटन केंद्र प्लैनेटेरियम राज्य का सबसे आधुनिक तारामंडल शैक्षणिक केंद्र
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाह, पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ उमड़ी
    Next Article 500 जिलों में महिला जन सुनवाई, NCW ने की बड़ी पहल

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : खूंटी से मानव तस्करी की शिकार चार नाबालिग लड़कियां दिल्ली और जयपुर से रेस्क्यू, एक 11 साल से थी लापता

    October 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : लातेहार में मधुमक्खियों का बढ़ता कहर, दो घटनाओं में तीन बच्चों समेत चार की मौत

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ब्रजमोहन राम ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, हरीश टंडन ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

    October 18, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : मां रूपी सोरेन के दशकर्म में भावुक हुए CM हेमंत, आज नेमरा में संस्कार भोज

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग 8 : पेड़ों के दर्द को गीतों में पिरोती हैं सुधा कुमारी, खुद की जिंदगी भी संघर्षों से भरी

    October 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : खूंटी से मानव तस्करी की शिकार चार नाबालिग लड़कियां दिल्ली और जयपुर से रेस्क्यू, एक 11 साल से थी लापता

    October 19, 2026

    देश : टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीन संदिग्ध गिरफ्तार, राजस्थान के कोटा से दबोचे गए

    October 19, 2026

    झारखंड : राँची में दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण, एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    October 19, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026

    नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.