Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»तेजस्वी के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर रोहिणी ने किया तीखा पोस्ट, पार्टी नेतृत्व पर उठाए सवाल
    बिहार

    तेजस्वी के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर रोहिणी ने किया तीखा पोस्ट, पार्टी नेतृत्व पर उठाए सवाल

    Team JoharBy Team JoharJanuary 25, 2026Updated:January 25, 2026No Comments3 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रोहिणी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने रविवार को सोशल मीडिया पर लगातार दो पोस्ट कर पार्टी नेतृत्व पर निशाना साधा। उनका पहला पोस्ट RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले आया, जबकि दूसरा पोस्ट बैठक समाप्त होने और तेजस्वी यादव को पार्टी का राष्टीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद किया गया।

    बैठक के बाद किए गए पोस्ट में रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव को व्यंग्यात्मक अंदाज में बधाई दी। उन्होंने लिखा कि “सियासत के शिखर – पुरुष की गौरवशाली पारी का एक तरह से पटाक्षेप , ठकुरसुहाती करने वालों और ” गिरोह – ए – घुसपैठ ” को उनके हाथों की “कठपुतली बने शहजादा” की ताजपोशी मुबारक ..”

    सियासत के शिखर – पुरुष की गौरवशाली पारी का एक तरह से पटाक्षेप , ठकुरसुहाती करने वालों और ” गिरोह – ए – घुसपैठ ” को उनके हाथों की “कठपुतली बने शहजादा” की ताजपोशी मुबारक ..

    — Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) January 25, 2026

    इससे पहले, बैठक से पहले किए गए पोस्ट में रोहिणी आचार्य ने बेहद कड़े शब्दों में पार्टी की मौजूदा स्थिति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जो सच्चे अर्थों में लालू प्रसाद यादव की विचारधारा को मानता है और जिन्होंने वंचितों व गरीबों के हक के लिए संघर्ष किया है, वे जरूर पार्टी की बदहाली के लिए जिम्मेदार लोगों से सवाल करेंगे।

    जो सही मायनों में लालूवादी होगा, जिस किसी ने भी लालू जी के द्वारा, हाशिए पर खड़ी आबादी – वंचितों के हितों के लिए मजबूती से लड़ने वाली, खड़ी की गयी पार्टी के लिए निःस्वार्थ भाव से संघर्ष किया होगा, जिस किसी को भी लालू जी के द्वारा सामाजिक – आर्थिक न्याय के लिए किए गए सतत संघर्ष…

    — Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) January 25, 2026

    रोहिणी आचार्य ने आरोप लगाया कि आज पार्टी की असली कमान ऐसे लोगों के हाथ में चली गई है, जिन्हें पार्टी और लालूवादी विचारधारा को कमजोर करने के इरादे से आगे बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि ये लोग अपने मकसद में काफी हद तक सफल भी होते दिख रहे हैं।
    उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर सवालों से बचने और जवाब देने के बजाय भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि जो लोग पार्टी और लालूवादी विचारधारा की बात करते हैं, उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। रोहिणी ने यह भी कहा कि यदि नेतृत्व चुप रहता है, तो इससे साजिश करने वाले लोगों से उसकी मिलीभगत अपने आप साबित हो जाती है।

    Also Read : तेजस्वी यादव बने राजद के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

    Bihar Politics Lalu Prasad Yadav National President party leadership Political Statement Rjd RJD controversy RJD meeting Rohini Acharya Social Media Post Tejashwi Yadav आरजेडी विवाद तेजस्वी यादव पार्टी नेतृत्व बिहार राजनीति राजद बैठक राजनीतिक बयान राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहिणी आचार्य लालू प्रसाद यादव सोशल मीडिया पोस्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकरूर रैली विवाद के बीच विजय ने खोला चुनावी मोर्चा, कहा- नहीं झुकूंगा
    Next Article पद्म पुरस्कार 2026 की घोषणा, गुमनाम नायकों को मिलेगा सम्मान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.